गर्म हवाओं से झुलसा उत्तर भारत, भटिंडा में 48 के पार पहुंचा पारा

सोमवार को भी कुछ ऐसा ही नजारा देखने को मिला, पंजाब के भटिंडा में 48 डिग्री तापमान रहा. तो वहीं अमृतसर में भी 47.5 डिग्री पारा रहा है.

Advertisement
गर्मी से बेहाल उत्तर भारत.. गर्मी से बेहाल उत्तर भारत..

सिद्धार्थ तिवारी

  • नई दिल्ली,
  • 05 जून 2017,
  • अपडेटेड 2:29 PM IST

पिछले कुछ दिनों से अपना कहर बरपा रही गर्मी लगातार बढ़ती जा रही है. उत्तर भारत के कई शहरों में पारा 45 डिग्री से ऊपर ही है, जिससे लोगों को काफी मुश्किल का सामना करना पड़ रहा है. सोमवार को भी कुछ ऐसा ही नजारा देखने को मिला, पंजाब के भटिंडा में 48 डिग्री तापमान रहा. तो वहीं अमृतसर में भी 47.5 डिग्री पारा रहा है. राजधानी दिल्ली भी गर्मी के प्रकोप से अछूती नहीं रही, सोमवार को दिल्ली का पारा 47 डिग्री तक पहुंचा. लू के थपेड़ों ने लोगों को घर के अंदर कैद रहने के लिए मजबूर कर दिया है.

Advertisement

45 पार ही है उत्तरी भारत का पारा
मई के आखिरी हफ्ते से ही सूरज ने अपना प्रकोप दिखा रहा है. सोमवार को चंडीगढ़, हिसार, अंबाला, गया, वाराणसी, आगरा, सुल्तानपुर, झांसी और बांदा समेत अन्य कई शहरों में पारा 45 के पार दर्ज किया गया. और इन शहरों में लगातार लू भी चल रही है.

रात में भी है बुरा हाल
सिर्फ दिन ही नहीं बल्कि रात को भी गर्मी के कारण बुरा हाल है. रात को भी पारा 35-40 के बीच में ही रहता है. और गर्म हवाओं से लोगों का जीना मुहाल है. कई शहरों में लगातार हो रही से भी लोग काफी परेशान हैं.

आने वाले दिनों में रहेगा ऐसा ही हाल
मौसम रिपोर्ट्स की मानें तो आने वाले कुछ दिनों तक ऐसा ही बुरा हाल रह सकता है. दिल्ली समेत समूचे उत्तर भारत में पारा आगे भी 45 के पार ही रहेगा. हालांकि बीच-बीच में बारिश की संभावना तो है, लेकिन काफी कम है. मौसम विभाग के डायरेक्टर कुलदीप श्रीवास्तव के अनुसार, 6 जून की शाम से बारिश होने के आसार हैं.

Advertisement

गर्मी से जानवर भी परेशान
जानकारी के मुताबिक सोमवार दोपहर हसनपुरा में एक तांगेवाले ने अपना घोड़ा सड़क किनारे बांधा हुआ था. जयपुर में गर्मी का आलम इन दिनों सिर चढ़कर बोल रहा है, थी . तांगेवाले ने चारे की पोटली घोड़े के मुंह पर बांध दी थी, जिससे घोड़े को दिख नहीं रहा था. गर्मी की वजह से घोड़ा रस्सी तोड़कर भागा तो सामने से आ रही एक कार के ऊपर कूद गया और कार के शीशे को तोड़ते हुए सीधे अंदर जा घुसा. घोड़ा जैसे ही सड़क पर भागा तो चारों तरफ अफरा-तफरी मच गई.

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement