क्या आप जानते हैं काले चावल खाना आपके लिए कितना फायदेमंद हो सकता है?

काले चावल के बारे में लोग कम जानते हैं लेकिन ये वास्तव में गुणों की खान हैं. प्रोटीन और एंटी-ऑक्सीडेंट्स से भरपूर ये चावल क्या फायदे दे सकते हैं, यहां जानें:

Advertisement
काले चावल काले चावल

भूमिका राय

  • नई दिल्ली,
  • 06 जनवरी 2016,
  • अपडेटेड 6:57 PM IST

हालांकि काले चावल बहुत सामान्य नहीं है लेकिन अगर हम यह कहें कि आज के समय में ये चावल पोषण और सेहत के सबसे अच्छे माध्यमों में से एक है, तो कुछ गलत नहीं होगा. विभिन्न पोषक तत्वों से भरपूर, काले चावल का इतिहास काफी संपन्न और रोमांचक है.

एशिया महाद्वीप में चावल प्रमुख रूप से खाया जाता है. पुराने समय में चीन के एक बेहद छोटे हिस्से में काले चावलों की खेती की जाती थी और ये चावल सिर्फ और सिर्फ राजा के लिए हुआ करते थे.

Advertisement

हालांकि आज इस पर किसी प्रकार का कोई प्रतिबंध नहीं है लेकिन फिर भी सफेद और ब्राउन रास की तुलना में इसकी खेती बहुत कम ही होती है. अौर कम ही लोग इसके बारे में जानते हैं. जबकि यह अन्य चावलों की तुलना में ज्यादा सेहत के लिए ज्यादा फायदेमंद होते हैं.

काले चावल खाने के फायदे:
जैसा कि हम आपको पहले ही बता चुके हैं काले चावल को उसके पोषक गुणों के कारण जाना जाता है. अगर बहुत से लोगों की तरह आपको भी काले चावल खाने के फायदों के बारे में नहीं पता तो ये रहे इसके फायदे:

1. काले चावल निकालने में सहायक होते हैं. हालां‍कि कॉफी और चाय में भी एंटी-ऑक्सीडेंट पाए जाते हैं लेकिन काले चावल में इसकी मात्रा सर्वाधिक होती है. इससे ये बॉडी को डि‍टॉक्स करते हैं जिससे कई तरह की बीमारियां और सेहत संबंधी परेशानि‍यां दूर रहती हैं.

Advertisement

2. दिल से जुड़ी बीमारी के लिए भी काले चावल बेहतरीन होते हैं. अध्ययनों में पाया गया है कि काले चावल में एंथोसाइनिन पाया जाता है. यह एक ऐसा तत्व हे जो दिल का दौरा पड़ने की आशंका को कम करता है. यह धमनियों में प्लाक्स नहीं जमने देता है जोकि दिल का दौरा पड़ने की सबसे प्रमुख वजह है.

3. अगर आपको शारीरिक कमजोरी का एहसास होता है तो भी इसके अलावा अल्जाइमर, मधुमेह और यहां तक कि कैंसर से बचाव के लिए भी काले चावल खाना फायदेमंद होता है.

4. काले चावल में किसी भी दूसरे चावल की तुलना में सबसे अधिक प्रोटीन पाया जाता है. इसके अलावा ये फाइबर के मामले में भी सबसे आगे है और इसमें आयरन भी पाया जाता है. वहीं स्वाद के मामले में भी यह चावल की अन्य वैराइटी से कम नहीं है.

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement