हरियाणा: अनि‍ल विज ने प्रकाश कमेटी की रिपोर्ट पर उठाए सवाल, कहा- ये कोई गीता का अध्याय नहीं

हरियाणा में जाट आंदोलन के दौरान हुई व्यापक हिंसा पर प्रकाश सिंह कमेटी की रिपोर्ट पर राज्य के स्वास्थ्य मंत्री अनिल विज ने सवाल उठाया है. उन्होंने रिपोर्ट की तुलना पवित्र गीता से करते हुए कहा कि ये रिपोर्ट कोई गीता का अध्याय नहीं है.

Advertisement

सबा नाज़ / सतेंदर चौहान

  • रोहतक ,
  • 02 जून 2016,
  • अपडेटेड 3:09 PM IST

हरियाणा में जाट आंदोलन के दौरान हुई व्यापक हिंसा पर प्रकाश सिंह कमेटी की रिपोर्ट पर राज्य के स्वास्थ्य मंत्री अनिल विज ने सवाल उठाया है. उन्होंने रिपोर्ट की तुलना पवित्र गीता से करते हुए कहा कि ये रिपोर्ट कोई गीता का अध्याय नहीं है.

अनिल विज ने प्रकाश सिंह कमेटी की को आधा अधूरा करार देते हुए कहा है कि यह सिर्फ सूचनात्मक रिपोर्ट है. विज बोले कि 'यह रिपोर्ट है कोई गीता का अध्याय नहीं जो प्रकाश सिंह ने लिख दिया सब कुछ ठीक ही होगा.'

Advertisement

मंगलवार को सार्वजनिक की गई रिपोर्ट
लंबे इंतजार के बाद आखिरकार के दौरान अधिकारियों की लापरवाही और चूक की जांच कर रही प्रकाश सिंह कमेटी की रिपोर्ट मंगलवार को सार्वजनिक किया गया. इस पर सवाल उठाते हुए विज ने ये भी कहा कि खाली एक घटना से किसी पर तलवार नहीं लटकाई जा सकती. उन्होंने रिपोर्ट पर दो सदस्यों केपी सिंह और विजय वर्धन के हस्ताक्षर नहीं करने पर भी सवाल उठाया.

हिंसा के दौरान प्रशासनिक विफलताओं का खुलासा
हिंसा और उपद्रव की आग में जल रहे हरियाणा के आठ जिलों का दौरा करने के बाद कमेटी सदस्यों ने 71 दिनों की मशक्कत के बाद रिपोर्ट को अमली जामा पहनाया. इस रिपोर्ट में पुलिस और का खुलासा किया गया है. हिंसा के दौरान लापरवाही बरतने या अपनी जिम्मेदारियों से भागने वाले अधिकारियों को आईना दिखाया गया है.

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement