पेरिस अटैक के बाद दुनिया के सबसे बड़े हैक्टिविस्ट ग्रुप Anonymous ने
#OpISIS और #OpParis अभियान के तहत ISIS के खिलाफ साइबर वार की शुरुआत की
है. इस ग्रुप ने एक सनसनीखेज दावा करते हुए कहा कि अमेरिकी स्टार्टअप
CloudFlare ने ISIS के लोगों को सर्विस देकर उनकी मदद की है.
यह कंपनी अपने ग्राहकों को DDoS अटैक जैसे हैकिंग से बचाती है और Anonymous ग्रुप के हैकर्स DDos अटैक कर वेबसाइट हैक करने में माहिर हैं. इस ग्रुप का कहना है कि कंपनी ISIS की ऑनलाइन प्रेजेंस को हैकिंग से बचाने का काम करती है और कई वेबसाइट्स को अपनी सर्विस देती है.
मुन्ज़िर अहमद