बजट सत्र में बाल श्रम निषेध विधेयक लाएगी सरकार

केंद्र सरकार संसद के आगामी बजट सत्र में बाल श्रम निषेध विधेयक लाएगी. संसद सत्र 23 फरवरी से शुरू हो रहा है, जबकि केंद्रीय बजट 2015-16 फरवरी की 28 तारीख को पेश किया जाएगा.

Advertisement

aajtak.in

  • नई दिल्ली,
  • 16 फरवरी 2015,
  • अपडेटेड 11:53 PM IST

केंद्र सरकार संसद के आगामी बजट सत्र में बाल श्रम निषेध विधेयक लाएगी. संसद सत्र 23 फरवरी से शुरू हो रहा है, जबकि केंद्रीय बजट 2015-16 फरवरी की 28 तारीख को पेश किया जाएगा.

नोबेल शांति पुरस्कार विजेता कैलाश सत्यार्थी को सम्मानित करने के लिए आयोजित एक कार्यक्रम में श्रम मंत्री बंडारू दत्तात्रेय ने कहा, 'संसद के अगले सत्र में बाल संरक्षण विधेयक लाया जाएगा. 14 साल तक की उम्र के बच्चों के श्रम पर पूरी पाबंदी लगनी चाहिए. हम संसद में विधेयक पेश करेंगे.'

Advertisement

उन्होंने कहा कि शिक्षा का अधिकार भी एक जरूरत है. हमारा मंत्रालय पूरा सहयोग करेगा ताकि 14 साल से कम उम्र के बच्चों को शिक्षा का अधिकार मिले.

-इनपुट भाषा से

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement