Google ने पिछले साल नवंबर में पहली बार अनुवाद ठीक करने के लिए neural machine translation को लॉन्च किया था. लेकिन तब ये केवल 8 भाषाओं को ही सपोर्ट करता था. अब गूगल ने अनुवाद को और आसान बनाने के लिए इसे कुछ और भाषाओें के लिए लॉन्च किया है. अब ये हिंदी, रूसी और वियतनामी अनुवादों को आसान बनाएगा.
कंपनी ने बताया कि न्यूरल मशीन ट्रांसलेशन किसी करता है. पहले की अनुवाद प्रक्रिया में केवल शब्दों के अनुवाद की वजह से पूरे वाक्य का अर्थ कभी-कभी गलत आ जाता था. बहरहाल, इसके बाद से अब आपको पहले से बेहतर अनुवाद मिलेगा.
गूगल ने अपने बयान में कहा कि ये है क्योंकि हम अनुवाद करते कभी भी एक शब्द का अनुवाद नहीं करते बल्कि पूरे वाक्य का अनुवाद करते हैं.
नए सपोर्ट में हिंदी के जुड़ने के साथ ही देश में आने वाले पर्यटकों के लिए ये बहुत फायदेमंद रहेगा.
साकेत सिंह बघेल