गुड न्यूज की शानदार शुरुआत, इतना होगा फर्स्ट डे बॉक्स ऑफिस कलेक्शन

ताजा आंकड़ों के मुताबिक गुड न्यूज ने पहले दिन 30 करोड़ के आस-पास का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कर लिया है. 

Advertisement
गुड न्यूज गुड न्यूज

aajtak.in

  • नई दिल्ली,
  • 27 दिसंबर 2019,
  • अपडेटेड 5:32 PM IST

अक्षय कुमार-करीना कपूर स्टारर गुड न्यूज ने बॉक्स ऑफिस पर अच्छी शुरुआत कर ली है. फिल्म ने उम्मीद से कहीं अधिक कमाई की है. ट्रेड एक्सपर्ट्स के मुताबिक माना जा रहा था कि फिल्म 14 से 15 करोड़ की कमाई कर लेगी, लेकिन ताजा आंकड़ों के मुताबिक फिल्म की कमाई 30 करोड़ के आस-पास बताई जा रही है.

जाने-माने ट्रेड एनालिस्ट के मुताबिक गुड न्यूज पहले दिन 25 से 35 करोड़ तक का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कर लेगी. उन्होंने यह भी ट्वीट किया कि यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर 160-200 करोड़ का लाइफटाइम कलेक्शन कर सकती है.

Advertisement

सलमान खान की दबंग 3 से है टक्कर

फिलहाल, गुड न्यूज फर्स्ट डे कितना कलेक्शन करती है, यह जल्द ही पता चल जाएगा. बता दें गुड न्यूज की टक्कर सलमान खान की दबंग 3 से है. दबंग 3 पिछले हफ्ते 20 दिसंबर को रिलीज हुई है. भले ही फिल्म को क्रिटिक्स और पब्ल‍िक का कुछ खास रिस्पॉन्स नहीं मिला लेकिन फिर भी फैंस में फिल्म को लेकर क्रेज बना हुआ है. वहीं गुड न्यूज को भी अच्छा सोशल रिएक्शन मिल रहा है. फिल्म के फर्स्ट डे सोशल रिएक्शन देखकर दर्शकों में फिल्म के लिए एक्साइटमेंट देखी जा सकती है.

राज मेहता निर्देशित गुड न्यूज आईवीएफ तकनीक पर आधारित है. इसमें अक्षय कुमार, करीना कपूर, दिलजीत दोसांझ और कियारा आडवाणी हैं. क्रिटिक्स और पब्ल‍िक ने इसे काफी अच्छा फीडबैक दिया है. दर्शकों ने इसे इमोशंस और कॉमेडी का शानदार कॉम्ब‍िनेशन बताया है.

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement