गोल्डन ग्लोब : 'ब्वॉयहुड' बेस्ट मोशन पिक्चर और 'हाउ टू ट्रेन योर ड्रैगन 2' बनी बेस्‍ट एनिमेशन फिल्म

लॉस एंजेलिस में रविवार रात आयोजित 72वें एनुअल गोल्डन ग्लोब अवॉर्ड समारोह में फिल्म 'ब्वॉयहुड' ने बेस्ट मोशन पिक्चर (ड्रामा) का अवॉर्ड जीता है.

Advertisement

aajtak.in

  • नई दिल्‍ली,
  • 12 जनवरी 2015,
  • अपडेटेड 1:59 PM IST

लॉस एंजेलिस में रविवार रात आयोजित 72वें एनुअल गोल्डन ग्लोब अवॉर्ड समारोह में फिल्म 'ब्वॉयहुड' ने बेस्ट मोशन पिक्चर (ड्रामा) का अवॉर्ड जीता है. 'ब्वॉयहुड' के डायरेक्‍टर रिचर्ड लिंकलेटर के साथ फिल्म की पूरी टीम गोल्डन ग्लोब पुरस्कार लेने मंच पर पहुंची. रिचर्ड ने सर्वश्रेष्ठ फिल्म निर्देशक (मोशन पिक्चर्स) का पुरस्कार जीता है.

बेस्ट मोशन पिक्चर श्रेणी में 'फॉक्सकैचर', 'द इमिटेशन गेम', 'सेल्मा' और 'द थ्योरी ऑफ ऐवरीथिंग' फिल्म भी नामांकित हुई थी. बेस्ट मोशन पिक्चर (कॉमेडी) के लिए 'द ग्रैंड बुडापेस्ट होटल' ने पुरस्कार जीता है. इस श्रेणी में 'बर्डमैन' , 'इंटू द वुड्स', 'प्राइड' और 'सेंट विनसेंट' भी नामांकित की गई थीं.

Advertisement

इसके अलावा फिल्‍म 'हाउ टू ट्रेन योर ड्रैगन 2' को सर्वश्रेष्ठ एनिमेशन फिल्म के अवॉर्ड से नवजा है. डीन डेब्लोइस निर्देशित 'हाउ टू ट्रेन योर ड्रैगन 2' एक सीरीज की किताब पर बेस्‍ड दूसरी फिल्म है. गोल्डन ग्लोब पुरस्कार के लिए इसका मुकाबला 'बिग हीरो 2', 'द बुक ऑफ लाइफ', 'द बॉक्स ट्रोल्स' और 'द लेगो मूवी' से था.

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement