जान दे सकता हूं, आंदोलन को मरने नहीं दूंगाः बिमल गुरुंग

दार्जिलिंग में चल रहे विरोध प्रदर्शन थमने का नाम ही नहीं ले रहा है. सामान्य जनजीवन बाधित हो रहा है. वहीं जीटीए के मुख्य कार्यकारी अधिकारी के पद से बिमल गुरुंग ने इस्तीफा दे दिया है.

Advertisement
जीटीए के मुख्य कार्यकारी अधिकारी के पद से बिमल गुरुंग ने दिया इस्तीफा जीटीए के मुख्य कार्यकारी अधिकारी के पद से बिमल गुरुंग ने दिया इस्तीफा

केशवानंद धर दुबे

  • दार्जिलिंग,
  • 23 जून 2017,
  • अपडेटेड 6:53 PM IST

दार्जिलिंग में चल रहे विरोध प्रदर्शन थमने का नाम ही नहीं ले रहा है. सामान्य जनजीवन बाधित हो रहा है. इस सब के चलते जीटीए के मुख्य कार्यकारी अधिकारी के पद से बिमल गुरुंग ने इस्तीफा दे दिया है. साथ ही उन्होंने कहा कि फायरिंग की सीबीआई जांच की जाए.

उन्होंने कहा कि अनिश्चित बंद अभी भी जारी रहेगा. सारी मीटिंग 29 जून तक रद्द कर दी गई है. इसके साथ ही उन्होंने कहा कि 27 जून को हम जीटीए अधिनियम और समझौते को जला देंगे.

गोरखा जनमुक्ति मोर्चा के मुखिया बिमल गुरूंग ने कहा कि दार्जिलिंग में चल रही हड़ताल जल्दी खत्म नहीं होगी. मैं अपनी जान दे सकता हूं लेकिन आंदोलन को मरने नहीं दूंगा.

Advertisement
वहीं गोरखालैंड जनमुक्ति मोर्चा (जीजेएम) के 43 सदस्यों ने भी गोरखालैंड क्षेत्रीय प्रशासन (जीटीए) से इस्तीफा दे दिया है.

ने कहा कि जीटीए को पश्चिम बंगाल सरकार ने मजाक बनाकर रख दिया है. जीजेएम तथा इलाके की जनता अलग गोरखालैंड के एकमात्र एजेंडे के लिए संघर्ष करेगी.

गोरखालैंड राज्य के लिए सिक्किम के मुख्यमंत्री का समर्थन
वहीं सिक्किम के मुख्यमंत्री पवन चामलिंग ने अलग गोरखालैंड राज्य के लिए अपना समर्थन बढ़ाते हुए कहा था कि यह दार्जिलिंग के लोगों की संवैधानिक मांग को पूरा करेगा. साथ ही इस क्षेत्र में स्थायी शांति लाएगा.  एक बैठक में, यह निर्णय लिया गया कि वे एक अलग राज्य के लिए समर्थन बढ़ाएंगे, साथ ही दार्जिलिंग में "अवैध, लोकतांत्रिक और असंवैधानिक" कृत्यों का विरोध करेंगे.

बता दें कि बंगाल सरकार ने अनुमान लगाया है कि चल रही हिंसा और हड़ताल से पहाड़ियों को करीब 150 करोड़ का नुकसान हुआ है. पूरे बंगाल के स्कूलों में बंगाली पढ़ाए जाने को अनिवार्य किए जाना और नए राज्य की मांग के कारण हिंसा भड़की थी. इस वजह से मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के दौरे के खिलाफ गोरखा जनमुक्ति मोर्चा पूरे पहाड़ी इलाके में विरोध प्रदर्शन कर रही है

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement