संतानहीन जोड़े के पास मिली लापता बच्ची, दो गिरफ्तार

पांच मई को सातपुर इलाका स्थित अपने घर के बाहर अपनी बहनों के साथ खेलने के दौरान नंदिनी शर्मा लापता हो गई थी, जिसके बाद पेशे से बढ़ई उसके पिता ने गुमशुदगी की शिकायत दर्ज कराई.

Advertisement

ब्रजेश मिश्र

  • नासिक,
  • 05 दिसंबर 2015,
  • अपडेटेड 6:10 AM IST

नासिक के सातपुर इलाके से सात महीने पहले लापता हुई चार साल की एक बच्ची को कथित रूप से अगवा करने के आरोप में पुलिस ने शुक्रवार को दो लोगों को गिरफ्तार किया है. बच्ची बाद में यहां इनमें से एक आरोपी और उसकी पत्नी के पास मिली.

पुलिस आयुक्त एस जगन्नाथ ने बताया कि पांच मई को सातपुर इलाका स्थित अपने घर के बाहर अपनी बहनों के साथ खेलने के दौरान नंदिनी शर्मा लापता हो गई थी, जिसके बाद पेशे से बढ़ई उसके पिता ने गुमशुदगी की कराई.

Advertisement

जगन्नाथ ने बताया कि में से एक विजय सातपुते और उसकी पत्नी विद्या संतानहीन थे और उन्हें बच्चे की बहुत चाह थी. उन्होंने हर तरह का उपचार कराया और बच्चा गोद लेने की भी कोशिश की लेकिन सब तरफ से विफल रहने के कारण उन्होंने अपने एक दोस्त की मदद से नंदिनी को कर लिया.

- इनपुट भाषा

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement