गाजियाबादः पकड़ा गया पिता का हत्यारा, आरोपी का भाई है IPS अफसर

घटना के बाद से आरोपी डब्बू फरार चल रहा था. पुलिस की कई टीम उसकी तलाश में जुटी थीं. शनिवार को आखिरकार डब्बू पुलिस के हत्थे चढ़ ही गया. डब्बू ने पुलिस को बताया कि उसके पिता उस पर ध्यान नहीं देते थे. वह सिर्फ अपने दूसरे आईपीएस बेटे (संजीव त्यागी) से प्यार करते थे.

Advertisement
नफरत की आग में जल रहे डब्बू ने पिता का कत्ल कर दिया नफरत की आग में जल रहे डब्बू ने पिता का कत्ल कर दिया

तनसीम हैदर

  • गाजियाबाद,
  • 11 जून 2017,
  • अपडेटेड 2:34 PM IST

बीते माह गाजियाबाद में एक आईपीएस अफसर के पिता की हत्या के आरोपी शख्स को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है. आरोपी कोई और नहीं बल्कि उसी आईपीएस अफसर का भाई है.

मामला गाजियाबाद के कविनगर थाना क्षेत्र स्थित राजनगर इलाके का है. पुलिस के अनुसार, 11 मई को औरैया के वर्तमान एसपी संजीव त्यागी के पिता की उनके घर में कर दी गई थी. हत्या का आरोप ईश्वर त्यागी के छोटे बेटे यानी संजीव त्यागी के भाई डब्बू पर लगा था.

Advertisement

घटना के बाद से डब्बू फरार चल रहा था. पुलिस की कई टीम उसकी तलाश में जुटी थीं. शनिवार को आखिरकार डब्बू पुलिस के हत्थे चढ़ ही गया. डब्बू ने पुलिस को बताया कि उसके पिता उस पर ध्यान नहीं देते थे. वह सिर्फ अपने दूसरे बेटे (संजीव त्यागी) से प्यार करते थे.

उसने बताया कि उसने किसी जॉनी नाम के बदमाश से चार लाख रुपये में पिस्टल खरीदी थी. जॉनी फरार चल रहा है. डब्बू ने खुद को पीएम का प्रशंसक बताया. डब्बू की मानें तो उसने की भी कोशिश की थी. पुलिस के अनुसार, पैसे खत्म होने के बाद डब्बू गाजियाबाद वापस आ गया था.

डब्बू परिवार के अन्य सदस्यों को भी मारने की फिराक में था. पुलिस डब्बू की मानसिक स्थिति सही नहीं होने की बात कह रही है. फिलहाल उससे पूछताछ जारी है.

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement