IPL में नहीं चला बल्ला, डेयरडेविल्स से गौतम नहीं लेंगे दो करोड़ 80 लाख

गौतम गंभीर ने IPL सीजन में टीम के निराशाजनक प्रदर्शन की जिम्मेदारी लेते हुए दो करोड़ 80 लाख रूपए का अपना पूरा वेतन नहीं लेने का फैसला किया है.

Advertisement
गंभीर और दिल्ली डेयरडेविल्स के मालिक गंभीर और दिल्ली डेयरडेविल्स के मालिक

तरुण वर्मा

  • नई दिल्ली,
  • 25 अप्रैल 2018,
  • अपडेटेड 8:58 PM IST

दिल्ली डेयरडेविल्स की कप्तानी छोड़ने के बाद गौतम गंभीर ने मौजूदा इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) सीजन में टीम के निराशाजनक प्रदर्शन की जिम्मेदारी लेते हुए दो करोड़ 80 लाख रूपए का अपना पूरा वेतन नहीं लेने का फैसला किया है.

यह संभवत: पहला अवसर है जबकि आईपीएल टीम के किसी कप्तान ने अच्छा प्रदर्शन नहीं करने के कारण अपना वेतन नहीं लेने का फैसला किया है. दिल्ली डेयरडेविल्स को अपने छह मैचों में से पांच में हार का सामना करना पड़ा. इनमें कप्तान गंभीर केवल 85 रन बना पाए जिसमें एक अर्धशतक भी शामिल है. इसके बाद गंभीर ने कप्तानी छोड़ने का फैसला किया.

Advertisement

इस पूरे घटनाक्रम की जानकारी रखने वाले एक सूत्र ने पीटीआई से गोपनीयता की शर्त पर कहा, ‘गौतम ने फैसला किया है कि वह इस सत्र में फ्रेंचाइजी से कोई वेतन नहीं लेगा. वह आईपीएल में दिल्ली डेयरडेविल्स के बाकी मैचों में खेलने के लिए पैसा नहीं लेगा.’

उन्होंने कहा, ‘गौतम ऐसा व्यक्ति है, जिसके लिए सम्मान सर्वोपरि है. वह कोई पैसा नहीं लेना चाहता है कि यह उनका निजी फैसला है. यहां तक कि वह किंग्स इलेवन पंजाब के खिलाफ मैच के तुरंत बाद ही हटना चाहता था.’

गंभीर एक खिलाड़ी के रूप में सत्र के बाकी मैचों के लिए उपलब्ध रहेंगे और आईपीएल समाप्त होने के बाद अपने भविष्य पर फैसला करेंगे. गंभीर ने मीडिया से बातचीत में कहा, ‘मैं नहीं जानता. इस पर फैसला करना अभी मेरे लिए बहुत जल्दी होगी. मुझे इस पर सोच विचार करने दो फिर फैसला करूंगा. मुझे देखना होगा कि मेरा खेल किस दिशा में आगे बढ़ रहा है.’

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement