दिल्ली की गांधी नगर विधानसभा सीट पर लड़ाई दिलचस्प थी क्योंकि आम आदमी पार्टी के सामने बीजेपी ने उस प्रत्याशी अनिल कुमार वाजपेयी को मैदान में उतारा था जो 2015 के चुनाव में यहीं से आम आदमी पार्टी के टिकट पर चुनाव जीत चुका था.
भारतीय जनता पार्टी के टिकट पर अनिल कुमार वाजपेयी ने आम आदमी पार्टी के नवीन चौधरी को 6079 मतों के अंतर से चुनाव में हरा दिया. कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और पूर्व मंत्री अमरिंदर सिंह लवली तीसरे स्थान पर रहे. अनिल कुमार वाजपेयी 2015 के चुनाव में आम आदमी पार्टी के टिकट पर चुने गए थे.
गांधी नगर विधानसभा सीट पर मतगणना के दौरान 7 दौर की मतगणना के बाद स्थिति बदल गई और दूसरे चरण तक पीछे रहने वाले भारतीय जनता पार्टी के अनिल कुमार वाजपेयी ने आम आदमी पार्टी और कांग्रेस को पीछे छोड़ते हुए बढ़त बना ली. 9 दौर के बाद वाजपेयी पहले और आम आदमी पार्टी के नवीन चौधरी दूसरे स्थान पर खिसक गए थे.
गांधी नगर विधानसभा सीट पर जारी मतगणना में आम आदमी पार्टी के नवीन चौधरी ने बढ़त बना रखी है. यहां पर आम आदमी पार्टी को बीजेपी की जगह कांग्रेस से टक्कर मिल रही है. दूसरे दौर की मतगणना तक कांग्रेस के अवरिंदर सिंह लवली दूसरे स्थान पर चल रहे थे.
विधानसभा चुनाव 2015 में अनिल कुमार वाजपेयी आम आदमी पार्टी प्रत्याशी थे, जो चुनावों में विजेता रहे थे. उन्होंने कांग्रेस के सुरेंद्र प्रकाश शर्मा को 7400 से ज्यादा वोटों के अंतर से हराया था.
Gandhi Nagar Assembly Seat पर कौन जीता, कौन हारा, जानिए यहां
इस बार करीब 62.59 प्रतिशत मतदान हुआ है. आयोग ने मतदान के करीब 24 घंटे बाद ये आंकड़े जारी किए, जिस पर आम आदमी पार्टी ने सवाल उठाए. इस बार दिल्ली की 70 विधानसभा सीटों पर कुल 672 प्रत्याशी मैदान में थे. इससे पहले, एग्जिट पोल्स में आम आदमी पार्टी की बंपर जीत का अनुमान लगाया गया. आजतक एक्सिस माई इंडिया पोल के मुताबिक, आम आदमी पार्टी को 59 से 68 सीटें मिलने का अनुमान जताया गया. वहीं, बीजेपी को 2 से 11 सीटें मिलने की संभावना जताई गई, जबकि कांग्रेस को एक भी सीट न मिलने की बात कही गई.
दिल्ली में 1,47,86,382 मतदाता हैं. राजधानी में पुरुष मतदाताओं की संख्या 81,05,236 है, जबकि 66,80,277 महिलाएं हैं. यहां 869 मतदाता थर्ड जेंडर के हैं. वहीं, सर्विस वोटरों की कुल संख्या 11,608 है. इसके अलावा 18 और 19 वर्ष के युवाओं की 2,32,815 है. साल 2015 में हुए विधानसभा चुनाव में कुल 13313295 वोटर मतदान के लिए रजिस्टर हुए थे. हालांकि, कुल 8936159 वोटरों ने अपने मताधिकार का इस्तेमाल किया था. पिछले चुनाव में करीब 67.12 प्रतिशत लोगों ने वोट किया. पिछले बार कुल 673 प्रत्याशी मैदान में थे. इनमें से 525 उम्मीदवारों की जमानत जब्त हो गई थी.
aajtak.in