दो साल बाद हुई वापसी, लेकिन नहीं चला गंभीर का बल्ला

दो साल बाद जब सलामी बल्लेबाज गौतम गंभीर टेस्ट मैच के लिए मैदान पर उतरे, तो क्रिकेट फैंस को उनसे काफी उम्मीदें थीं. लेकिन वो कुछ खास कमाल नहीं दिखा सके. हालांकि गंभीर ने शुरुआत में कुछ ताबड़तोड़ शॉट्स खेले. लेकिन वो अपनी लय को बरकरार नहीं रख सके.

Advertisement
गौतम गंभीर गौतम गंभीर

अमित रायकवार

  • ,
  • 08 अक्टूबर 2016,
  • अपडेटेड 3:02 PM IST

दो साल बाद जब सलामी बल्लेबाज गौतम गंभीर टेस्ट मैच के लिए मैदान पर उतरे, तो क्रिकेट फैंस को उनसे काफी उम्मीदें थीं. लेकिन वो कुछ खास कमाल नहीं दिखा सके. हालांकि गंभीर ने शुरुआत में कुछ ताबड़तोड़ शॉट्स खेले. लेकिन वो अपनी लय को बरकरार नहीं रख सके. गंभीर सिर्फ 29 रन बनाकर चलते बने.

गंभीर नहीं खेल सके बड़ी पारी
2004 में टेस्ट क्रिकेट में अपना डेब्यू करने वाले गंभीर कुछ खास सफल नहीं रहे और टीम में जगह खो दी, लेकिन उन्होंने 2008 में टेस्ट में फिर वापसी करने के बाद श्रीलंका के खिलाफ शानदार खेल दिखाया था और इसके बाद के 13 टेस्ट मैचों में उन्होंने 8 शतक ठोक दिए. 2012 में उनका खराब दौर आ गया और टीम से बाहर हो गए. अगस्त, 2014 में एक बार फिर वापसी की, लेकिन टीम में जगह नहीं पक्की कर पाए. उन्होंने कोलकाता नाइटराइडर्स को अपनी कप्तानी में दो बार आईपीएल चैंपियन भी बनाया.

Advertisement

घरेलू क्रिकेट में शानदार प्रदर्शन रहा है
गौतम गंभीर ने दो साल घरेलू क्रिकेट में जमकर हाथ दिखाए और काफी रन बनाए. जिसके बाद उन्हें फिर से भारतीय टीम में मौका दिया गया. गंभीर के पास एक फिर से खुद को साबित करने का मौका है. लेकिन उन्हें पूरे फोकस के साथ बल्लेबाजी करनी होगी. तभी वो टीम इंडिया में अपनी जगह पक्की कर सकेगें.

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement