महाराष्ट्र: गढ़चिरौली में पुलिस से मुठभेड़, दो महिला नक्सलियों के शव बरामद

महाराष्ट्र के गढ़चिरौली जिले में सोमवार सुबह पुलिस कमांडो के साथ हुई मुठभेड़ में दो महिला नक्सली मारी गईं.

Advertisement
प्रतीकात्मक तस्वीर (इंडिया टुडे आर्काइव) प्रतीकात्मक तस्वीर (इंडिया टुडे आर्काइव)

रविकांत सिंह

  • गढ़चिरौली,
  • 19 नवंबर 2018,
  • अपडेटेड 2:44 PM IST

महाराष्ट्र के गढ़चिरौली जिले में सोमवार को पुलिस और नक्सलियों के बीच मुठभेड़ हो गई. इसमें दो माओवादी मारे गए. यह घटना गढ़चिरौली के धानोरा तहसिल के कटेझरी जंगल की है. अब तक दो महिला नक्सलियों के शव बरामद किए गए हैं. बाकी नक्सलियों की खोज में तलाशी अभियान चलाया गया है.

गढ़चिरौली के अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक महेंद्र पंडित ने ‘पीटीआई-भाषा’ को बताया कि नक्सलियों और सी-60 कमांडो (गढ़चिरौली पुलिस की विशेष लड़ाकू इकाई) के बीच मुठभेड़ सुबह करीब साढ़े आठ बजे धनोरा तालुका के तहत निहालकाय जंगल में हुई. उन्होंने बताया कि रविवार रात से कमांडो इस इलाके में नक्सली विरोधी अभियान चला रहे थे. पंडित ने कहा, ‘दोनों के बीच करीब आधे घंटे तक गोलीबारी चली. इसके बाद तलाश अभियान के दौरान दो हथियारबंद महिला नक्सलियों के शव बरामद किए गए.’ उन्होंने बताया कि इलाके में तलाश अभियान जारी है.

Advertisement

दूसरी ओर, छत्तीसगढ़ के नक्सल प्रभावित दक्षिण बस्तर के सुकमा जिले में नक्सलियों ने रविवार को एक देसी बम (आईईडी) में विस्फोट कर दिया. हमले में एक जवान शहीद हो गया और दो अन्य जवान घायल हैं.

सुकमा के पुलिस अधीक्षक अभिषेक मीणा ने बताया कि भेज्जी के एलाड़मडगु इलाके में नक्सलियों ने आईईडी विस्फोट कर दिया. विस्फोट की घटना दोपहर बाद लगभग 1:30 बजे की है, जिसमें तीन जवान घायल हुए थे, जिनमें से डिस्ट्रिक्ट रिजर्व गार्ड (डीआरजी) के सहायक आरक्षक कुहराम दास का इलाज के दौरान निधन हो गया. उन्होंने कहा, दो घायल जवानों का भेज्जी के अस्पताल में इलाज जारी है.

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement