करीना पहले ही 'बजरंगी भाईजान' को सफल फिल्म मान चुकी हैं: सलमान

अभिनेता सलमान खान का कहना है कि आगामी फिल्म 'बजरंगी भाईजान' में उनके साथ काम करने वाली करीना कपूर खान पहले ही लंदन में फिल्म की सफलता का जश्न मना रही हैं.

Advertisement
सलमान खान और करीना कपूर सलमान खान और करीना कपूर

aajtak.in

  • मुंबई,
  • 04 जुलाई 2015,
  • अपडेटेड 3:10 PM IST

अभिनेता सलमान खान का कहना है कि आगामी फिल्म 'बजरंगी भाईजान' में उनके साथ काम करने वाली करीना कपूर खान पहले ही लंदन में फिल्म की सफलता का जश्न मना रही हैं.

करीना केवल फिल्म का ट्रेलर जारी किए जाने के दौरान मौजूद थीं लेकिन वह इसके बाद दो गाने जारी करने के लिए आयोजित कार्यक्रमों में शामिल नहीं हुईं.

इस संबंध में पूछे जाने पर सलमान ने कहा, 'करीना लंदन में हैं. वह अपने पति, पिता और अन्य लोगों के लिए पार्टी कर रही हैं. वह पहले ही फिल्म की सफलता का आनंद उठा रही हैं. उन्होंने यह मान लिया है कि फिल्म को बड़ी सफलता मिलेगी और यह 100 करोड़ रुपये से ज्यादा का बिजनेस करेगी.'

Advertisement

करीना ने फिल्म का ट्रेलर जारी किए जाने के अवसर पर कहा था कि यह साल की सर्वाधिक सफल फिल्म साबित होगी. सलमान ने मजाकिया अंदाज में कहा, 'मुझे भरोसा है कि शूटिंग के दौरान करीना को केवल मैं याद था लेकिन मैं सैफ के बारे में सोच रहा था.'

इनपुट: भाषा

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement