पति की वफादारी को इन 5 बातों से परखें...

शादी और पति-पत्नी का रिश्ता विश्वास और प्यार से बंधा होता है, अगर इसमें जरा सी भी मिलावट हो जाए तो साथ दूरी तय करना मुश्किल हो जाता है. इसलिए अगर मन में जरा भी शक हो तो उसे दूर कर लेने में ही भलाई होती है...

Advertisement
पति-पत्नी के बीच समझदारी होना बहुत जरूरी है. पति-पत्नी के बीच समझदारी होना बहुत जरूरी है.

वन्‍दना यादव

  • नई दिल्‍ली,
  • 05 सितंबर 2016,
  • अपडेटेड 3:23 PM IST

शादी एक ऐसा रिश्ता होता है जिसमें भरोसा ही रिश्ते की मजबूती को तय करता है जैसे- एक बच्चा सबसे ज्यादा मां पापा पर विश्वास करता है और उसी तरह शादी के बाद पार्टनर के साथ ये रिश्ता बनता है. अगर इस रिश्ते में पति-पत्नी दोनों में से कोई एक भी बेवफा हो जाए तो जिंदगी तबाह हो जाती है. पति तो पत्नी की जरा सी भी रूसवाई को बर्दाशत नहीं कर पाते और दूसरी तरफ पत्नियां ऐसी चीजों को पति से पूछने के बजाय अंदर ही अंदर घुटती रहती हैं.

Advertisement

अगर कभी भी ऐसी स्थिति आए तो आप बिना पूछे अपने भी इस बात का पता लगा सकती हैं...

1. सबसे पहले अपने पति के पुराने मामले जान लें कि कहीं उन्होंने किसी को धोखा तो नहीं दिया. अगर ऐसा हो तो वो भरोसे के लायक नहीं हैं क्योंकि फ्लर्ट करने और चीट करने वाले लोग अक्सर इस आदत को बदल नहीं पाते हैं.

2. माना जाता है जो इंसान दिल का साफ होता है वह हमेशा आंख से आंख मिलाकर बात करता है. अगर आपके पति, आंखें मिलाकर पूरी सहजता से बात करते हैं तो इसका मतलब वह पूरी तरह लॉयल हैं.

3. आपके पति के फ्रेंड सर्किल में सभी आपको जानते हैं और अक्सर आपके पति दोस्तों की पार्टी या फिर घर में होने वाले गेट टू गेदर में आपको लेकर जाते हैं. इसका मतलब है कि वह अपने से मिलवाने में खुशी महसूस करते हैं.

Advertisement

4. आपके पति अपनी सारी बातें आपसे शेयर करते हैं और ऐसा कोई भी टॉपिक नहीं है जिस पर आप दोनों बात नहीं करते. अगर ऐसा है तो इसका मतलब आपके पति वफादार हैं और उन्हें आपसे बात करना अच्छा लगता है.

5. आपके पति के फोन में न ही कोई लॉक हैं और वो आपको फोन न छूने जैसी बातें भी नहीं कहते तो इसका मतलब यही है कि आपके हैं.

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement