प्यार की शुरुआत में हम अपने पार्टनर के लिए अच्छी ड्रेस पहनते हैं और उसे इंप्रेस करने की पूरी कोशिश करते हैं. लेकिन धीरे-धीरे हम रिश्ते में आगे बढ़ने के साथ ही इन चीजों की अहमियत भूलने लगते हैं.
अगर रिश्ते में प्यार सदा जवां बनाए रखना है और आप चाहती हैं कि वह आपके अलावा किसी और पर ध्यान न दे तो आपको भी इसके लिए थोड़ी मेहनत करनी होगी.
आइए जानते हैं 5 ऐसे ही आसान तरीके जिनके जरिए आप उनको हमेशा अपने आकर्षण में बांध कर रख सकती हैं-
1. खुद को रखें फिट एंड फाइन
अगर आप अपना ख्याल खुद रखना जानती हैं और हमेशा अपनी छोटी-छोटी बातों का ध्यान रखती हैं तो यह आपके लिए प्लस प्वाइंट हो सकता है. पुरुषों को इंडिपेंडेंट लड़कियां बहुत अच्छी लगती हैं. इसलिए अपने . जिम जाएं, पार्लर जाएं, संतुलित आहार खाएं और ज्यादा से ज्यादा खुश रहें.
खुश रहने वाली और जॉली नेचर की लड़कियों की तरफ पुरुष हमेशा झुके रहते हैं.
2. लंबे बाल
पुरुषों को लड़कियों के लंबे बाल बहुत पसंद होते हैं और अगर आपके बाल लंबे हैं तो आपके लिए यह प्लस प्वाइंट है. इस बात से ऐसा बिलकुल भी नहीं है कि शॉर्ट हेयरस्टाइल की लड़कियों को पुरुष पसंद नहीं करते. आप बस अपने बालों की केयर करें और उन्हें सुंदर, घना और मुलायम बनाएं रखें.
3. ये झील सी रोशन आंखें
आंखों की चंचलता का पता तो इंसान का स्वभाव बताता है. आंखों के इशारे से खेलना अगर आपको आता है तो फिर कुछ कहने की जरूरत ही नहीं है. आपकी सुंदर . बस अपनी आंखों की खूबसूरती को बढ़ाने के लिए आंखों के मेकअप पर हमेशा ध्यान दें. अपनी आंखों की देखभाल करें और आंखों के नीचे डार्क सर्कल न आने दें.
4. सुंदर होंठ
लिप्स को लेकर बॉलीवुड से हॉलीवुड तक गानों और डॉयलॉग्स की लंबी लिस्ट मिल जाएगी. अपने होंठों को सुंदर और मुलायम बनाए रखने के लिए इन्हें नेचुरल तरीके से प्रोटेक्ट करें. हमेशा लिपग्लॉस लगाकर रखें और जो लिपकलर आपकी ऐज व स्किन टाइप को सूट करें, उनका ही चयन करें.
5. खनकती आवाज और हंसी
पुरुषों को घर का माहौल हंसता और मुस्कुराता ही अच्छा लगता है. इसलिए आप हमेशा अपने पार्टनर को हंस कर ही मिलें. उनकी कही बातों पर हल्के से मुस्कुराएं. वहीं ज्यादा तेज और रूखी आवाज में बात न करें. गुस्सा आए या कोई शिकायत हो तो भी शांति और धैर्य से उसे जताएं.
इन सब बातों के अलावा आप अपने , आपके स्वभाव की पॉजिविटी से उनका पूरा दिन खुशनुमा बना रहेगा और ऑफिस खत्म होते ही उनको आपसे मिलने की जल्दी रहेगी.
वन्दना यादव