दिल्ली: स्वास्थ्य मंत्री सतेंद्र जैन के दफ्तर में लगी आग, कोई हताहत नहीं

दिल्ली के स्वास्थ्य मंत्री सतेंद्र जैन के दिल्ली सचिवालय स्थित दफ्तर में मंगलवार को आग लग गई. एक अधिकारी ने बताया कि इस दुर्घटना में कोई भी हताहत नहीं हुआ है.

Advertisement

aajtak.in

  • मुंबई,
  • 26 मई 2015,
  • अपडेटेड 4:00 PM IST

दिल्ली के स्वास्थ्य मंत्री सतेंद्र जैन के दिल्ली सचिवालय स्थित दफ्तर में मंगलवार को आग लग गई. एक अधिकारी ने बताया कि इस दुर्घटना में कोई भी हताहत नहीं हुआ है.

अग्निशमन विभाग के अधिकारी ने बताया कि आग दफ्तर में लगे एक एयर कंडीशनर में शॉट सर्किट के कारण लगी थी. उन्होंने कहा, 'हमें दोपहर 12.40 बजे जैन के दफ्तर में आग लगने की सूचना एक फोन कॉल से मिली. आग बुझाने के लिए फौरना चार अग्निशमन अधिकारियों को घटनास्थल की ओर रवाना किया गया.'

Advertisement

अधिकारी ने कहा, 'आग पर 10 मिनट के अंदर काबू पा लिया गया और घटना में कोई भी हताहत नहीं हुआ है.'

IANS से इनपुट

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement