उरी अटैक पर बनेगी फिल्म, कमांडर के रोल में नजर आएगा ये एक्टर

बॉलीवुड में अपने शानदार एक्ट‍िंग के दम पर जगह बनाने वाले एक्टर विक्की कौशल जल्द ही फिल्ममेकर रोनी स्क्रूवाला की अपकमिंग फिल्म में कमांडर की भूमिका में नजर आएंगे...

Advertisement
विक्की कौशल विक्की कौशल

वन्‍दना यादव

  • नई दिल्ली,
  • 19 सितंबर 2017,
  • अपडेटेड 11:24 PM IST

बॉलीवुड में अपनी दमदार एक्टिंग के जरिए जगह बना रहे एक्टर विक्की कौशल जल्द ही उरी अटैक पर बनने वाली फिल्म में नजर आएंगे. डेक्कन क्रॉनिकल की एक खबर के मुताबिक यह सर्जिकल हमलों पर आधारित इस फिल्म को रोनी स्क्रूवाला बनाएंगे.

खबरों की मानें तो फिल्म में विक्की लीड रोल में नजर आएंगे और वो एक कमांडर की भूमिका में दिखेंगे. विक्की ने फिल्म की शूटिंग शुरू करने से पहले मेकर्स से ट्रेनिंग लेने के लिए कुछ समय मांगा है ताकि वो कमांडर के किरदार में पूरी तरह से फिट हो पाएं. फिल्म का निर्देशन आदित्य धर करेंगे और अभी बाकी की कास्ट भी फाइनल की जाएगी.

Advertisement

फिल्म के बारे में बात करते हुए विक्की ने कहा है कि जब इस फिल्म की स्क्रिप्ट मेरे पास आई तो मैं सच में काफी रोमांचित था. मुझे लगता है कि यह एक ऐसी कहानी है कि जिसके बारे में हर कोई जानना चाहता है. यह मेरे लिए एक महान अवसर और जिम्मेदारी है कि मैं इस किरदार को अच्छी तरह से निभा सकूं.

पिछले दिनों आई खबर के मुताबिक विक्की ने अपनी अपकमिंग फिल्म 'राजी' की शूटिंग का पहला शेड्यूल खत्म कर लिया है. इस फिल्म में विक्की आलिया भट्ट के साथ पहली बार स्क्रीन शेयर करेंगी. बता दें कि विक्की की पिछली फिल्में काफी चर्चित रही हैं जिसमें मसान और रमन राघव एक हैं.

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement