कहीं फेसबुक खा ना जाए आपकी नौकरी

अगर आप कहीं  नौकरी करने की सोच रहे हैं या आपकी नई-नई नौकरी लगी है तो अपने फेसबुक में ये  बदलाव जरूर कर लें.

Advertisement
Symbolic Image Symbolic Image

aajtak.in

  • नई दिल्ली,
  • 24 अक्टूबर 2014,
  • अपडेटेड 7:30 PM IST

अगर आप कहीं और नौकरी करने की सोच रहे हैं या आपकी नई-नई नौकरी लगी है तो अपने फेसबुक में ये  बदलाव जरूर कर लें.

फेसबुक और ऑफिस साथ-साथ ना बाबा ना: आपको बता दें कि अब संस्थान नौकरी देने से पहले लोगों के फेसबुक प्रोफाइल को जांचते हैं इसलिए हो जाइए सावधान.

आपकी प्रोफाइल फोटो:
ऐसा करें: अपनी प्रोफाइल फोटो साधारण और शिष्ट लगाएं. जैसे गोल्फ खेलते हुए, परिवार के साथ या ऑफिस के दौरान
ऐसा ना करें: कोई आपत्तिजनक फोटो न लगाएं जैसे पब में बैठे हुए या नशे में टॉयलेट सेल्फी या  पार्टी ड्रेस में.


आपकी जानकारी

Advertisement

ऐसा करें: अपनी पसंदीदा किताबें, फिल्में, हॉबी, पेज को लाइक करें. ये आपकी सोच तय करती है.
ऐसा ना करें: लंबा चौड़ा विवरण, परिवार की जानकारी, और यहां तक कि उम्र का भी जिक्र ना करें.


आपकी निजी सुरक्षा
ऐसा करें: अपनी जानकारियों को खास लोगों तक साझा करें, सार्वजनिक करने से बचें.
ऐसा ना करें: कुछ लोगों के लिए अलग जानकारियां साझा करें, कुछ के  साथ नहीं.

कैसी हो आपकी पोस्ट
ऐसा करें: व्यक्तिगत चीजों को साझा करें. परिवार या छुट्टियों के बारे में पोस्ट करें.
ऐसा ना करें: दूसरे फोटो में और लोगों को टैग करना. असभ्य और अश्लील पोस्ट के अलावा कंपनी के बारे में कुछ ना लिखें.

आपका प्रोफाइल, आपका आईना
ऐसा करें: मजाकिया स्टेटस और मैसेज साझा करें, लोगों से मोबाइल और गैजेट्स के बारे में सलाह मांगे.
ऐसा ना करें: ऑफिस के चुनिंदा लोगों के साथ घूमने फिरने की जानकारी साझा ना करें.

Advertisement

कैसी हो आपकी भाषा
ऐसा करें:
असभ्य और किसी को परेशान करने वाली भाषा का इस्तेमाल ना करें
ऐसा ना करें: ऑफिस के लोगों के बारे में उल्टा सीधा कमेंट ना करें.

सौजन्य: NEWSFLICKS

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement