एअर इंडिया की फ्लाइट में दिखा धुआं, IGI एयरपोर्ट पर इमरजेंसी लैंडिंग

एअर इंडिया की फ्लाइट AI-137 दिल्ली से मिलान के लिए उड़ान भर चुकी थी. अचानक विमान से धुआं उठता नजर आया तो तुरंत इसकी सूचना कंट्रोल रूम को दी गई और IGI एयरपोर्ट पर विमान की इमरजेंसी लैंडिग कराई गई.

Advertisement
दिल्ली में कराई गई इमरजेंसी लैंडिंग दिल्ली में कराई गई इमरजेंसी लैंडिंग

ब्रजेश मिश्र

  • नई दिल्ली,
  • 26 जनवरी 2016,
  • अपडेटेड 7:33 PM IST

दिल्ली से मिलान जा रही एअर इंडिया की फ्लाइट की उस वक्त इमरजेंसी लैंडिंग करानी पड़ी जब विमान में धुआं देखा गया. विमान में सवार सभी 181 लोग सुरक्षित हैं.

एयरपोर्ट सूत्रों के मुताबिक, की फ्लाइट AI-137 दिल्ली से मिलान के लिए उड़ान भर चुकी थी. अचानक विमान से धुआं उठता नजर आया तो तुरंत इसकी सूचना कंट्रोल रूम को दी गई और इंदिरा गांधी इंटरनेशनल एयरपोर्ट (IGI) पर विमान की इमरजेंसी लैंडिग कराई गई.

Advertisement

फायर ब्रिगेड की चार गाड़ियां भेजी गईं
विमान को रनवे नंबर 11 पर उतारा गया और मौके पर एहतियातन फायर ब्रिगेड की चार गाड़ियां भेजी गईं.

DGCA के नियमों के मुताबिक, सभी यात्रियों को दूसरे विमान में शिफ्ट किया गया. AI-137 को के लिए भेजा गया है.

एअर इंडिया ने की पुष्टि
एअर इंडिया ने ट्वीट करके इस बात की पुष्टि की. एअर इंडिया ने लिखा- 'केबिन में हल्का धुआं दिखने के बाद AI-137 की कराई गई है. सभी यात्रियों को दूसरे विमान में शिफ्ट कर दिया गया है.'

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement