खूबसूरत और लोकप्रिय एफिल टावर शुक्रवार को जेबकतरों की वजह से बंद रहा. एफिल टावर के कर्मचारियों के आस पास जेबकतरों की बढ़ती संख्या की वजह से हड़ताल करने के चलते टावर कुछ घंटों के लिए पर्यटकों के लिए बंद रहा, हालांकि बाद में हड़ताल खत्म होने के बाद इसे फिर से खोल दिया गया.
एफिल टावर फ्रांस की सबसे व्यस्त पर्यटक एक है. इससे पहले भी साल 2013 में लौवर संग्रहालय को बंद किया गया था, जब कर्मियों ने महल के हॉल में पीछा करने वाले जेबकतरों के खिलाफ प्रदर्शन किया था. पेरिस के शानदार प्रतीक, 126 साल पुराने लोहे के जाली वाले टावर के कर्मी आखिरकार स्थानीय समयानुसार शाम चार बजे काम पर लौटे.
टावर की वजह से सैकड़ों पर्यटकों को लौटना पड़ा.
aajtak.in