भारत के बाद अब इस फिल्म में नजर आएगी सलमान खान-दिशा पाटनी की जोड़ी

सलमान खान की अगली फिल्म राधे: इंडियाज मोस्ट वांटेड कॉप की हीरोइन का नाम सामने आ गया है. खबर है कि फिल्म में सलमान के साथ दिशा पाटनी नजर आएंगी.

Advertisement
सलमान खान-दिशा पाटनी सलमान खान-दिशा पाटनी

aajtak.in

  • नई दिल्ली,
  • 14 अक्टूबर 2019,
  • अपडेटेड 3:08 PM IST

इस साल फिल्म भारत से फैंस को ईद का तोहफा देने के बाद सलमान खान अगली ईद के गिफ्ट की तैयारी में लग गए हैं. दबंग 3 के बाद सलमान की अगली फिल्म राधे: इंडियाज मोस्ट वांटेड कॉप की हीरोइन का नाम सामने आ गया है. चर्चा थी कि फिल्म में सलमान के अपोजिट अनुष्का शर्मा होंगी लेकिन अब खबर है कि फिल्म में सलमान के साथ दिशा पाटनी होंगी.

Advertisement

रिपोर्ट्स के मुताबिक भारत में के काम को देखने के बाद अब फिल्म राधे: इंडियाज मोस्ट वांटेड कॉप में के अपोज‍िट का नाम कंसीडर किया जा रहा है. सूत्रों की मानें तो फिल्म में बतौर हीरोइन दिशा के नाम का फॉर्मल अनाउंसमेंट होना बाकी है. इससे पहले दिशा और सलमान में साथ नजर आ चुके हैं. फिल्म में दिशा ने छोटा मगर अहम किरदार निभाया था. सलमान के साथ उनके गाने को लोगों ने काफी पसंद किया था.

इस कोरियन मूवी की है रीमेक-

बता दें राधे: इंडियाज मोस्ट वांटेड कॉप की शूट‍िंग 4 नवंबर से शुरू हो जाएगी. इसका पहला शेड्यूल मुंबई में शूट किया जाएगा. राधे: इंडियाज मोस्ट वांटेड कॉप  कोरियन फिल्म द आउटलॉज की रीमेक है. इससे पहले सलमान की भारत भी कोरियन फिल्म एन ओड टू माइ फादर की रीमेक थी. फिल्म की कहानी ने लोगों को काफी प्रभावित किया. इस फिल्म में ने जीवन के अलग-अलग पड़ावों को बखूबी पर्दे पर उतारा था.

Advertisement

फिलहाल, सलमान टीवी के रियलिटी शो बिग बॉस 13 को होस्ट कर रहे हैं. फिल्मों की बात करें तो , 20 दिसंबर को रिलीज होगी. इसके अलावा खबर है कि सलमान, के साथ भी करने वाले हैं.

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement