दिल्ली यूनिवर्सिटी की चौथी लिस्ट जारी

दिल्ली यूनिवर्सिटी की चौथी कट ऑफ लिस्ट में कैंपस के कॉलेजों के ऑर्ट और कॉमर्स के कोर्सेज में 0.25 से 0.5 फीसदी और ऑफ कैंपस कॉलेजों में 0.75 से 2.फीसदी की कमी देखने के मिली है.

Advertisement
Students Students

aajtak.in

  • नई दिल्ली,
  • 09 जुलाई 2015,
  • अपडेटेड 2:46 PM IST

दिल्ली यूनिवर्सिटी की चौथी कट ऑफ लिस्ट जारी हो गई है. चौथी कट ऑफ में कैंपस के कॉलेजों के ऑर्ट और कॉमर्स के कोर्सेज में 0.25 से 0.5 फीसदी और ऑफ कैंपस कॉलेजों में 0.75 से 2.फीसदी की कमी देखने के मिली है.

आपको बता दें कि तीसरी कट ऑफ में कई कॉलेजों ने बीकॉम ऑनर्स के लिए एडमिशन बंद कर दिए थे. वहीं चौथी कट ऑफ लिस्ट में दिल्ली यूनिवर्सिटी के 8 कॉलेजों ने कॉमर्स के लिए एडमिशन दोबारा खोले हैं.

Advertisement

चौथी लिस्ट में बीकॉम ऑनर्स में 18 कॉलेज और श्रीराम कॉलेज ऑफ कॉमर्स समेत 16 कॉलेजों में इकनॉमिक्स में एडमिशन का चांस है. नॉर्थ कैंपस के हिंदू कॉलेज, किरोड़ीमल और हंसराज कॉलेज में बीकॉम ऑनर्स के लिए सीटें हैं. हिंदू कॉलेज में कट ऑफ में 0.25 फीसदी की कमी आई है.

मिरांडा हाउस ने जहां पहली कट ऑफ लिस्ट में एडमशन बंद कर दिए थे वहीं चौथी कट ऑफ लिस्ट में राजनीतिक विज्ञान के लिए एडमिशन दोबारा खोले हैं. यही नहीं गार्गी और शहीद भगत सिंह दोनों कॉलेजों में बी कॉम की कट ऑफ 94.5 फीसदी और 95 फीसदी है. भगत सिंह कॉलेज ने तो 92.75 फीसदी कट ऑफ के साथ इंग्लिश में भी एडमिशन दोबारा खोले हैं. यही नहीं कमला नेहरू कॉलेज में मैथ्स और रामलाल आनंद कॉलेज में बीकॉम और बीकॉम ऑनर्स के लिए एडमिशन का चांस है.

Advertisement

बीए प्रोग्राम की बात की जाए तो मिरांडा हाउस और लेडी श्रीराम कॉलेज ने कट ऑफ में क्रमश: 1.5 फीसदी और 1.25 फीसदी की कमी की है.

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement