दिल्ली: कार में मिली डॉक्टर की लाश, जांच में जुटी पुलिस

दिल्ली के राम मनोहर लोहिया अस्पताल में जूनियर रेजिडेंट डॉक्टर प्रकाश चार्ली की लाश कार में मिलने का मामला सामने आया है. जांच में जुटी पुलिस ने बताया कि प्रकाश की लाश को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है.

Advertisement
symbolic image symbolic image

aajtak.in

  • नई दिल्ली,
  • 01 अगस्त 2015,
  • अपडेटेड 10:00 PM IST

दिल्ली के राम मनोहर लोहिया अस्पताल में जूनियर रेजिडेंट डॉक्टर प्रकाश चार्ली की लाश कार में मिलने का मामला सामने आया है. जांच में जुटी पुलिस ने बताया कि प्रकाश की लाश को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है.

पुलिस ने बताया कि शनिवार सुबह फोन कर कार में लाश मिलने की जानकारी दी गई थी. डॉक्टर के सीधे हाथ पर खून के निशान थे, दूसरे हाथ पर इंजेक्शन के निशान मिले. प्रकाश की कार में डिस्पोवैन का पैक इंजेक्शन मिला.

Advertisement

पुलिस इस मौत की वजह खुदकुशी को समझ रही है, लेकिन पुलिस दूसरे एंगल से भी जांच कर रही है. पुलिस ने डॉक्टर प्रकाश के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है. पुलिस को पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार है.

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement