दिल्ली: एक ही वेबसाइट पर होगी निजी स्कूलों में एडमिशन की जानकारी

दिल्ली सरकार के शिक्षा निदेशालय ने मंगलवार को निजी स्कूलों को इस बाबत एक निर्देश जारी किया गया है. इसमें कहा गया है कि वे 2015-16 के शैक्षणिक सत्र में नर्सरी दाखिले के लिए अपनाए गए मापदंड के बारे में विवरण वेबसाइट पर अपलोड करें.

Advertisement
symbolic image symbolic image

aajtak.in

  • नई दिल्ली,
  • 31 दिसंबर 2014,
  • अपडेटेड 5:44 AM IST

दिल्ली के निजी स्कूलों में अपने बच्चों का ए‍डमिशन करवाने की चाह रखने वाले अभ‍िभावकों के लिए एक अच्छी खबर है. अब उन्हें स्कूलों की जानकारी के लिए भटकने की जरूरत नहीं होगी. दिल्ली सरकार के शिक्षा निदेशालय ने मंगलवार को निजी स्कूलों को इस बाबत एक निर्देश जारी किया गया है. इसमें कहा गया है कि वे 2015-16 के शैक्षणिक सत्र में नर्सरी दाखिले के लिए अपनाए गए मापदंड के बारे में विवरण वेबसाइट पर अपलोड करें.

Advertisement

शिक्षा निदेशालय की अतिरिक्त निदेशक आशिमा जैन ने कहा, ‘गैर सहायताप्राप्त और मान्यताप्राप्त सभी निजी स्कूलों के प्रबंधकों को निर्देशित किया जाता है कि वे विभाग की वेबसाइट http://www.edudel.nic.in/ पर अपलोड करें.’ स्कूलों से कहा गया है कि वे तीन जनवरी तक विवरण अपलोड करें. इस निर्देश के उल्लंघन को गंभीरता से लिया जाएगा.

-इनपुट भाषा से

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement