जहरीली बनी हुई है दिल्ली की हवा, बुधवार को AQI 200 के पार

लोधी कॉलोनी में बुधवार सुबह AQI 210 रिकॉर्ड किया गया. हालांकि बीते दिनों के मुकाबले दिल्ली-एनसीआर की हवा में सुधार हुआ है. दिल्ली सरकार ने प्रदूषण में सुधार के लिए ऑड-ईवन स्कीम भी लागू किया था लेकिन इससे बहुत ज्यादा फायदा नजर नहीं आया.

Advertisement
दिल्ली में प्रदूषण की मार जारी है (फाइल फोटो-ANI) दिल्ली में प्रदूषण की मार जारी है (फाइल फोटो-ANI)

aajtak.in

  • नई दिल्ली,
  • 20 नवंबर 2019,
  • अपडेटेड 8:29 AM IST

  • पीएम2.5 210 और पीएम10 204 दर्ज
  • हालांकि पहले की तुलना में काफी सुधार है

दिल्ली-एनसीआर की हवा अभी भी जहरीली बनी हुई है. बुधवार को राष्ट्रीय राजधानी के पॉश इलाके लोधी कॉलोनी में AQI 210 रिकॉर्ड किया गया. हालांकि बीते दिनों के मुकाबले हवा में सुधार हुआ है. एक दौर में वायु प्रदूषण का स्तर 1000 के ऊपर पहुंच गया था, वो अब धीरे-धीरे कम हो रहा है.

Advertisement

केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर ने मंगलवार को संसद को बताया कि पराली के लिए सरकार ने 1151.80 करोड़ रुपये की योजना शुरू की है. कांग्रेस सांसद के. मुरलीधरन के सवाल के लिखित जवाब में कृषि मंत्री ने बताया कि पंजाब, हरियाणा, उत्तर प्रदेश और राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र दिल्ली के किसानों को मशीन से खेतों में पराली के निपटारे के लिए सरकार मशीनरी खरीदने पर आर्थिक सहायता दे रही है, जिससे वायु प्रदूषण की समस्या का हल किया जा सके.

इन राज्यों में पराली जलाने से दिल्ली और आसपास के इलाके में हर साल प्रदूषण की गंभीर समस्या पैदा होती है. इस साल भी दिल्ली-एनसीआर कई दिनों गैस चैंबर बनी रही और दमघोंटू हवा से लोगों को दो-चार होना पड़ा है.

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement