पुलिस अफसर ने गैंगरेप की शिकार लड़की से की रेप की कोशिश

दिल्ली पुलिस के एक अफसर पर रेप के सनसनीखेज आरोप लगे हैं. इस अफसर पर गैंगरेप की शिकार लड़की से रेप की कोशिश का इल्जाम है.

Advertisement
Symbolic Image Symbolic Image

aajtak.in

  • नई दिल्ली,
  • 16 सितंबर 2014,
  • अपडेटेड 3:33 PM IST

दिल्ली पुलिस के एक अफसर पर रेप के सनसनीखेज आरोप लगे हैं. इस अफसर पर गैंगरेप की शिकार लड़की से रेप की कोशिश का इल्जाम है. पीड़ित लड़की का आरोप है कि करावल नगर के SHO रमन झा ने नशीला पदार्थ पिलाकर रेप की कोशिश की.

साउथ इंडिया की रहनेवाली यह लड़की दिल्ली के मुखर्जी नगर में रहकर यूपीएससी की तैयारी कर रही थी. यह लड़की एक कंपनी में पार्ट टाइम जॉब भी कर रही थी. कंपनी के ही दो लोगों ने लड़की से आगरा में गैंगरेप किया था. लड़की की इस केस के सिलसिले में SHO से मुलाकात हुई थी.

Advertisement

नौकरी ज्वाइन करने के बाद कंपनी के तीन लोग लड़की को काम के बहाने आगरा ले गए थे जहां दो लोगों ने लड़की से रेप किया. इन पर पीड़ित लड़की का एमएमएस बनाने का भी आरोप है. पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है. दो आरोपी अब भी फरार हैं.

आरोपी SHO का करावल नगर थाने से तबादला कर दिया गया है लेकिन अभी तक उस पर कोई कार्रवाई नहीं हुई है. युवती ने इंसाफ के लिए दिल्ली पुलिस कमिश्नर, महिला आयोग और उप राज्यपाल से भी गुहार लगाई है.

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement