दिल्ली: प्ले स्कूल में 3 साल की बच्ची से बलात्कार

पश्चिमी दिल्ली में एक प्ले स्कूल में तीन साल की एक बच्ची से बलात्कार का मामला सामने आया है. घटना के मद्देनजर दिल्ली सरकार ने स्कूल प्रधानाचार्य के खिलाफ पुलिस से कड़ी कार्रवाई करने को कहा.

Advertisement

aajtak.in

  • नई दिल्ली,
  • 22 दिसंबर 2012,
  • अपडेटेड 5:34 AM IST

पश्चिमी दिल्ली में एक प्ले स्कूल में तीन साल की एक बच्ची से बलात्कार का मामला सामने आया है. घटना के मद्देनजर दिल्ली सरकार ने स्कूल प्रधानाचार्य के खिलाफ पुलिस से कड़ी कार्रवाई करने को कहा.

पुलिस ने बताया कि गत सोमवार को पश्चिमी दिल्ली के सागरपुर क्षेत्र में स्कूल मालिक के पति ने बच्ची से कथित तौर पर बलात्कार किया, लेकिन घटना दो दिन बाद प्रकाश में आई. घटना के बाद लड़की बीमार हो गई. उसके परिजनों ने उसे एक अस्पताल में भर्ती कराया जहां डॉक्टरों ने बताया कि बच्ची से बलात्कार किया गया है. आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है.

Advertisement

महिला एवं बाल विकास मंत्री किरण वालिया ने स्थिति की समीक्षा के बाद दिल्ली बाल अधिकार संरक्षण आयोग से कार्रवाई शुरू करने को कहा. आयोग ने पुलिस को सिफारिश की है कि अगले आदेशों तक स्कूल को बंद रखा जाए और 24 दिसंबर तक आयोग के समक्ष इस संबंध में रिपोर्ट पेश की जानी चाहिए.

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement