दिल्ली मेट्रो में नौकरी पाने का अच्छा मौका, जल्दी करें अप्लाई

दिल्ली मेट्रो रेल कॉरपोरेशन (DMRC) ने कई पदों के लिए भर्ती निकाली है. इस भर्ती में डेप्युटी जनरल मैनेजर और जॉइंट जनरल मैनेजर पदों के लिए आवेदन आमंत्रित किए गए हैं.

Advertisement
प्रतीकात्मक फोटो प्रतीकात्मक फोटो

मोहित पारीक

  • नई दिल्ली,
  • 17 मार्च 2018,
  • अपडेटेड 8:22 AM IST

दिल्ली मेट्रो रेल कॉरपोरेशन (DMRC) ने कई पदों के लिए भर्ती निकाली है. इस भर्ती में डेप्यूटी जनरल मैनेजर और जॉइंट जनरल मैनेजर पदों के लिए आवेदन आमंत्रित किए गए हैं. भर्ती में चयनित होने वाले उम्मीदवारों को डीएमआरसी के ट्रैक डिपार्टमेंट में नियुक्त किया जाएगा. अगर आप भी इस भर्ती में आवेदन करना चाहते हैं तो आप आवेदन करने की आखिरी तारीख 26 मार्च से पहले आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर आवेदन कर सकते हैं. इस वैकेंसी से जुड़ी जानकारी इस प्रकार है-

Advertisement

पदों का विवरण

भर्ती में सिर्फ 4 उम्मीदवारों का ही चयन किया जाएगा. इसमें डेप्यूटी जनरल मैनेजर पद के लिए 3 और जॉइंट जनरल मैनेजर के लिए 1 पद पर चयन किया जाएगा.

योग्यता

इस पदों पर आवेदन करने के लिए उम्मीदवार को इंजीनियरिंग/टेक्नोलॉजी (सिविल) में कम से कम 60 फीसदी अंकों के साथ ग्रेजुएशन किया होना आवश्यक है.

आयु सीमा

डेप्यूटी जनरल मैनेजर के लिए 62 साल तक के उम्मीदवार जबकि जॉइंट जनरल मैनेजर पद के लिए 55 साल के उम्मीदवार आवेदन कर सकते हैं.

चयन प्रक्रिया

उम्मीदवारों को सलेक्शन के लिए कई लंबी प्रक्रिया से गुजरना होगा. इसमें चयन इंटरव्यू, ग्रुप डिस्कशन, मेडिकल एग्जाम, फिजिकल फिटनेस आदि के प्रदर्शन के आधार पर किया जाएगा.

अनुभव

इन पदों पर आवेदन करने के लिए उम्मीदवारों को कंस्ट्रक्शन, मैनटेनेंस, मेट्रो ट्रेक से संबंधित कार्य अनुभव होना चाहिए. बता दें कि चयनित होने वाले उम्मीदवारों को एक साल के प्रोबेशन पीरियड पर रखा जाएगा.

Advertisement

कैसे करें अप्लाई

अगर आप भी इन पदों के लिए आवेदन करना चाहते हैं तो आधिकारिक वेबसाइट delhimetrorail.com पर जाकर आवेदन कर सकते हैं.

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement