अब सुप्रीम कोर्ट मेट्रो स्टेशन के नाम से जाना जाएगा प्रगति मैदान मेट्रो स्टेशन

दिल्ली का प्रगति मैदान मेट्रो स्टेशन अब सुप्रीम कोर्ट मेट्रो स्टेशन के नाम से जाना जाएगा. दिल्ली सरकार की नामकरण समिति ने मंगलवार को मेट्रो स्टेशन का नाम बदलने का फैसला किया है.

Advertisement
सुप्रीम कोर्ट मेट्रो स्टेशन का बदला जाएगा नाम सुप्रीम कोर्ट मेट्रो स्टेशन का बदला जाएगा नाम

aajtak.in

  • ,
  • 31 दिसंबर 2019,
  • अपडेटेड 6:20 PM IST

  • प्रगति मैदान मेट्रो स्टेशन का बदला जाएगा नाम
  • सुप्रीम कोर्ट मेट्रो स्टेशन होगा नया नाम
  • मुकरबा चौक के नाम में भी होगा बदलाव

दिल्ली का प्रगति मैदान मेट्रो स्टेशन अब सुप्रीम कोर्ट मेट्रो स्टेशन के नाम से जाना जाएगा. दिल्ली सरकार की नामकरण समिति ने मंगलवार को मेट्रो स्टेशन का नाम बदलने का फैसला किया. दिल्ली के उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया ने कहा कि समिति ने अपनी बैठक में मुकरबा चौक का नाम शहीद कैप्टन विक्रम बत्रा के नाम पर रखने का भी निर्णय किया है.

Advertisement

दिल्ली सरकार ने एमबी रोड के नाम में भी बदलाव किया जाएगा. इस मेट्रो स्टेशन का नाम आचार्य महाप्रज्ञ के नाम पर रखा जाएगा. दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजीरवाल ने ट्वीट कर इसकी जानकारी दी है.

सीएम केजरीवाल ने कहा, 'मुझे बताते हुए बेहद खुशी है कि दिल्ली सरकार ने का नाम शहीद कैप्टन विक्रम बत्रा के नाम पर रखने का फैसला लिया है. हमारे शहीदों की कुर्बानी से ही ये देश बना है.'

इस फैसले की घोषणा करते हुए दिल्ली के उप मुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया ने कहा कि रखा जाएगा. सुप्रीम कोर्ट से नजदीकी मेट्रो स्टेशन का नाम प्रगति मैदान था लेकिन अब इसे सुप्रीम कोर्ट मेट्रो स्टेशन कहा जाएगा. बदरपुर मेहरौली रोड का नाम आचार्य महाप्रज्ञ मार्ग होगा.

प्रगति मैदान की बदलेगी तस्वीर

मोदी कैबिनेट ने दिल्ली के बनाने को मंजूरी दी है. आईटीपीओ की मेगा परियोजना प्रगति मैदान को विश्‍वस्‍तरीय अंतरराष्ट्रीय प्रदर्शनी और सम्मेलन केंद्र के रूप में भी विकसित करेगी. आईटीपीओ को प्रगति मैदान पर 99 साल के लीज होल्‍ड के आधार पर 3.7 एकड़ भूखंड को हस्‍तांतरित करने के लिए अधिकृत किया गया है.

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement