केजरीवाल ने LG को लिखी चिट्ठी, कहा- चाहे जो कर लो, मोदी नहीं बनाएंगे उपराष्ट्रपति

केजरीवाल ने आरोप लगाया कि केंद्र सरकार के इशारे पर दिल्ली सरकार के मंत्रियों पर एसीबी और सीबीआई नजर रख रही हैं.

Advertisement

ब्रजेश मिश्र / पंकज जैन

  • नई दिल्ली,
  • 13 जून 2016,
  • अपडेटेड 5:03 PM IST

दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की एक चिट्ठी से सियासी पारा फिर गरमा सकता है. उपराज्यपाल नजीब जंग को लिखी चिट्ठी में केजरीवाल ने तंज कसते हुए कहा कि प्रधानमंत्री मोदी के लिए वह चाहे जितना कुछ कर लें लेकिन उन्हें उपराष्ट्रपति नहीं बनाया जाएगा.

ने अपनी चिट्ठी में लिखा, 'छोटे भाई के रूप में मेरी एक सलाह है कि कुछ भी कर लो, कितनी भी सेवा कर लो, केंद्र के फायदे के लिए कितने भी गैरकानूनी और काम क्यों न कर लो, मोदीजी आपको उप-राष्ट्रपति नहीं बनाएंगे.'

Advertisement

केजरीवाल ने लगाया आरोप
ने नए मेडिकल कॉलेज का मुद्दा उठाते हुए उपराज्यपाल पर निशाना साधा और कहा कि एसीबी से कहकर नए मेडिकल कॉलेज खोलने के मामले में सत्येंद्र जैन पर सीबीआई रेड करवाने को कह दीजिए. उन्होंने आरोप लगाया कि केंद्र सरकार के इशारे पर दिल्ली सरकार के मंत्रियों पर एसीबी और सीबीआई नजर रख रही हैं.

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement