सचिन, गांगुली या धोनी नहीं, ये क्रिकेटर है दीपिका पादुकोण का फेवरेट

दीपिका ने कहा कि मेरे ऑलटाइम फेवरेट क्रिकेटर राहुल द्रविड़ हैं. मेरे कई आदर्श ऐसे रहे हैं जिन्हें मैं सिर्फ इसलिए पसंद नहीं करती कि उन्होंने अपने प्रोफेशन में कितना असाधारण काम किया बल्कि अपने प्रोफेशन से बाहर कैसे खुद को ढाला और तैयार किया, इस चीज़ के चलते मैं उनसे बेहद प्रभावित रही हूं.

Advertisement
दीपिका पादुकोण दीपिका पादुकोण

aajtak.in

  • नई दिल्ली,
  • 12 दिसंबर 2019,
  • अपडेटेड 8:46 PM IST

दीपिका पादुकोण लंबे समय बाद फिल्म छपाक में नजर आएंगी. वे इस फिल्म के ट्रेलर लॉन्च के दौरान काफी इमोशनल हो गई थीं और इस फिल्म को बेहद खास बताया था. उन्होंने इस फिल्म के प्रमोशन्स भी शुरु कर दिए हैं. हाल ही में दीपिका नेरोलेक क्रिकेट लाइव नाम के शो पर पहुंची और स्पोर्ट्स और सिनेमा से जुड़ी बातों को साझा किया. दीपिका ने बताया कि फिजिकल हेल्थ के साथ ही साथ मानसिक रुप से स्वस्थ होना भी जरुरी है.

Advertisement

दीपिका से पूछा गया कि क्या वे क्रिकेट देखती हैं ? इस पर उन्होंने कहा, रणवीर और मैं साथ मैच देखते हैं. वो बहुत बड़े फुटबॉल फैन हैं और उन्हें क्रिकेट का भी जबरदस्त शौक है. हम सभी मैच नहीं देखते हैं लेकिन हम महत्वपूर्ण मैच साथ बैठ कर जरुर देखते हैं और कई बार फ्रेंड्स और फैमिली के साथ, जैसा अक्सर देश के बाकी परिवारों में भी होता है.

सचिन या गांगुली नहीं बल्कि द्रविड़ हैं दीपिका के फेवरेट खिलाड़ी

दीपिका ने कहा कि मेरे ऑलटाइम फेवरेट क्रिकेटर राहुल द्रविड़ हैं. मेरे कई आदर्श ऐसे रहे हैं जिन्हें मैं सिर्फ इसलिए पसंद नहीं करती कि उन्होंने अपने प्रोफेशन में कितना असाधारण काम किया बल्कि अपने प्रोफेशन से बाहर कैसे खुद को ढाला और तैयार किया, इस चीज़ के चलते मैं उनसे बेहद प्रभावित रही हूं. मैं उन्हें हमेशा से ही काफी पसंद करती आई हूं और वे बेंगलोर से भी हैं.

Advertisement

गौरतलब है कि एक दौर ऐसा भी था जब दीपिका की इंडियन टीम के ही खिलाड़ी युवराज सिंह को डेट करने को लेकर अफवाहें भी चली थीं. वर्कफ्रंट की बात करें तो दीपिका खुद भी क्रिकेट से जुड़ी फिल्म में काम करने जा रही हैं. वे फिल्म छपाक  के अलावा अपने पति रणवीर के साथ फिल्म 83 में दिखाई देंगी. इस फिल्म में रणवीर कपिल देव की भूमिका में है वही दीपिका उनकी पत्नी की भूमिका निभा रही हैं.

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement