दीपिका पादुकोण के पद्मावती लुक पर बनी डॉल, सोशल मीड‍िया पर वायरल Photo

दीपिका की रानी पद्मावती के रूप में डॉल सामने आ चुकी है और सोशल मीडिया पर इसकी फोटो तेजी से वायरल हो रही है. शाही कपड़ों और गहनों से लदी ये गुड़िया, दीपिका की रानी पद्मावती की हूबहू कॉपी लग रही है.

Advertisement
दीपिका पादुकोण दीपिका पादुकोण

aajtak.in

  • नई दिल्ली,
  • 05 मार्च 2020,
  • अपडेटेड 12:45 PM IST

दीपिका पादुकोण अपनी खुद की डॉल पाने वाली बॉलीवुड की नई सेलिब्रिटी बन गई हैं. पीरियड ड्रामा फिल्म पद्मावत में रानी पद्मावती का किरदार निभाकर सराहना पाई थी और अब उनके इस ही किरदार पर एक डॉल बनाई गई है.

दीपिका की रानी पद्मावती के रूप में डॉल सामने आ चुकी है और सोशल मीडिया पर इसकी फोटो तेजी से वायरल हो रही है. शाही कपड़ों और गहनों से लदी ये गुड़िया, दीपिका की रानी पद्मावती की हूबहू कॉपी लग रही है.

Advertisement

बता दें कि पद्मावत को डायरेक्टर संजय लीला भंसाली ने बनाया था. इस फिल्म को लेकर काफी चर्चा हुई थी. फिल्म में रणवीर सिंह और शाहिद कपूर ने अलाउद्दीन खिलजी और महारावल रतन सिंह के किरदारों को निभाया था. पद्मावत को लेकर भारी विवाद भी हुआ था, जिसके चलते देशभर में काफी हंगामा भी देखने को मिला था. हालांकि रिलीज के बाद इस फिल्म को जनता और क्रिटिक्स ने बहुत पसंद किया था.

दीपिका के प्रोजेक्ट्स

बात करें दीपिका पादुकोण के प्रोजेक्ट्स की तो वे पति रणवीर सिंह के साथ फिल्म 83 में नजर आने वाली हैं. इसे कबीर खान ने बनाया है. इसके साथ दीपिका, डायरेक्टर शकुन बत्रा की नई फिल्म में सिद्धांत चतुर्वेदी और अनन्या पांडे संग काम कर रही हैं. दीपिका फिल्म महाभारत में द्रौपदी का किरदार निभाती भी नजर आएंगी.

Advertisement

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement