स्वाति मालीवाल ने कहा, लुका-छिपी खेलना बंद करें सोमनाथ

दिल्ली महिला आयोग की अध्यक्ष स्वाति मालीवाल ने कहा कि हत्या के प्रयास और घरेलू हिंसा के आरोप का सामना कर रहे आम आदमी पार्टी के विधायक सोमनाथ भारती को लुका छिपी खेलना बंद करना चाहिए. उन्हें जांच में पुलिस के साथ सहयोग करना चाहिए.

Advertisement
दिल्ली महिला आयोग की अध्यक्ष स्वाति मालीवाल ने सोमनाथ को दी नसीहत. दिल्ली महिला आयोग की अध्यक्ष स्वाति मालीवाल ने सोमनाथ को दी नसीहत.

aajtak.in

  • नई दिल्ली,
  • 23 सितंबर 2015,
  • अपडेटेड 7:52 AM IST

दिल्ली महिला आयोग की अध्यक्ष स्वाति मालीवाल ने कहा कि हत्या के प्रयास और घरेलू हिंसा के आरोप का सामना कर रहे आम आदमी पार्टी के विधायक सोमनाथ भारती को लुका छिपी खेलना बंद करना चाहिए. उन्हें जांच में पुलिस के साथ सहयोग करना चाहिए.

स्वाति ने कहा, 'यह समय है कि सोमनाथ भारती को लुका छिपी खेलना बंद करना चाहिए. पुलिस के साथ सहयोग करना चाहिए. हाई कोर्ट ने मंगलवार को उनके खिलाफ गंभीर टिप्पणी की है. दिल्ली महिला आयोग की इस मामले में कोई भूमिका नहीं है.'

स्वाति मालीवाल के साथ बैठक के बाद दिल्ली के स्वास्थ्य मंत्री सत्येंद्र जैन ने जीबी रोड पर मौजूद यौनकर्मियों को बांटने के लिए चार लाख कंडोम खरीदने का आदेश दिया है. दिल्ली सरकार अजमेरी गेट स्थित अपनी डिस्पेंसरी में ये कंडोम उपलब्ध कराएगी.



धारा 307- जानलेवा हमला
धारा 313- गर्भवति महिला पर हमला
धारा 511- गर्भपात के दबाव डालना
धारा 506- जान से मारने की धमकी देना
धारा 324- हथियार से मारना
धारा 498 A- पत्नी पर जुल्म ढाना
धारा 406- रिश्ते में आपराधिक धोखाधड़ी
धारा 417- चिटिंग
धारा 420- धोखाधड़ी
धारा 34- आपराधिक नीयत से पीटना

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement