जडेजा की जादुई गेंद पर उड़ी कमिन्स की गिल्लियां, देखें वीडियो

भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच खेले जा रहे रांची टेस्ट मैच के दौरान रविन्द्र जडेजा ने अपने कैरियर की सबसे शानदार गेंद डाली जब उन्होंने 116 वे ओवर में पैट कमिंस को बोल्ड किया था. उनकी गेंद मिडल स्टंप पर पिच हुई और उसके बाद ऑफ स्टंप पर लगी, यह ऐसी गेंद थी, जिसके सामने बड़े से बड़ा बल्लेबाज़ भी चकमा खा जाए.

Advertisement
 रविन्द्र जडेजा रविन्द्र जडेजा

विजय रावत

  • रांची,
  • 17 मार्च 2017,
  • अपडेटेड 5:51 PM IST

भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच खेले जा रहे रांची टेस्ट मैच के दौरान रविन्द्र जडेजा ने अपने कैरियर की सबसे शानदार गेंद डाली जब उन्होंने था. उनकी गेंद मिडल स्टंप पर पिच हुई और उसके बाद ऑफ स्टंप पर लगी, यह ऐसी गेंद थी, जिसके सामने बड़े से बड़ा बल्लेबाज़ भी चकमा खा जाए.

टेस्ट में जडेजा का आठवां  5 विकेट हॉल
जडेजा ने आज के दिन ऑस्ट्रेलियाई बल्लेबाजो को खूब परेशान किया. जडेजा ने सबसे पहले मैक्सवेल को आउट किया, उसके बाद पैट कमिंस और मैथ्यू वेड का विकेट झटका. . जडेजा ने पहली पारी में कुल 5 विकेट लेकर टेस्ट क्रिकेट में अपना आठवा 5 विकेट हॉल पूरा किया.

Advertisement

जब ऑस्ट्रेलिया की टीम काफी मजबूत स्थिति में दिखाई दे रही थी तब जडेजा ने भारत को मैच में वापसी दिलाई. जडेजा ने आज 42 ओवर गेंदबाज़ी की थी.

जडेजा ने बैंगलोर टेस्ट की पहली पारी में भी छह विकेट लेकर भारत को मैच और सीरीज में वापसी दिलाई थी.

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement