CRIME NEWS@ 8 PM: जुर्म की दुनिया की टॉप 5 खबरें

CRIME NEWS@ 8 PM: जुर्म की दुनिया की अभी तक की टॉप 5 खबरें.

Advertisement
अपराध जगत की अभी तक की 5 बड़ी खबरें अपराध जगत की अभी तक की 5 बड़ी खबरें

राहुल सिंह

  • नई दिल्ली,
  • 19 अगस्त 2017,
  • अपडेटेड 7:38 PM IST

यूपी के मुजफ्फरनगर के पास खतौली में पुरी-उत्कल एक्सप्रेस के 6 डिब्बे पटरी से उतर गए हैं. इस हादसे में अभी तक 6 लोगों की मौत और 50 लोगों के घायल होने की सूचना है. हादसे की जानकारी मिलते ही टेरर लिंक की आशंका के चलते यूपी एटीएस भी घटनास्थल के लिए रवाना हो चुकी है.

पश्चिम बंगाल के फालाकाटा में एसएसबी और वन विभाग ने संयुक्त अभियान चलाकर 5 टोके गेको (गीको छिपकली) जब्त की हैं. इस दौरान एक तस्कर को भी गिरफ्तार किया गया है. संयुक्त टीम पकड़े गए तस्कर से पूछताछ कर रही है.

Advertisement

यूपी के देवरिया में पुलिस ने एक होटल में छापा मारते हुए तीन जोड़ों को हिरासत में लिया है. छापेमारी के दौरान तीनों जोड़े होटल के कमरों में रंगरेलियां मना रहे थे. इस मामले में मैनेजर और एक कर्मचारी को भी गिरफ्तार किया गया है. फिलहाल केस दर्ज कर पुलिस मामले की जांच कर रही है.

छत्तीसगढ़ और मध्य प्रदेश की सरहद पर अकलतरा ब्लॉक में सेना के एक जवान ने अपनी पत्नी को मारने के बाद ट्रेन के आगे कूदकर आत्महत्या कर ली. जवान ने खुदकुशी से पहले एक सुसाइड नोट भी लिखा था. उसने सुसाइड नोट में लिखा, 'मुझे ज्यादा छुट्टियां नहीं मिल पाती हैं, लिहाजा मैंने और मेरी पत्नी ने तय किया कि हम सुसाइड करेंगे.'

मध्य प्रदेश के इंदौर में जिम के अंदर युवती के साथ मारपीट का मामला सामने आया है. मारपीट की यह पूरी घटना वहां लगे सीसीटीवी में कैद हो गई. युवती की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है.

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement