हैदराबाद में एक क्रिकेट मैच के दौरान एक खिलाड़ी की हैरतअंगेज तरीके से मैदान पर ही मौत हो गई. ये वाकया कैमरे में रिकॉर्ड हो गया. एक के बाद एक तीन गेंद फेंकने के बाद गेंदबाज जैसे ही चौथी गेंद फेंकने के लिए आगे बढ़ा वो औंधे मुंह जमीन पर गिर गया.
मैदान में अफरातफरी मच गई. उसे तुरंत अस्पताल ले जाया गया लेकिन डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया. मिली जानकारी के मुताबिक, एंथनी नाम के इस युवक को खेल के दौरान ही हार्ट-अटैक आया और देखते ही देखते उसकी जान चली गई. एंथनी की उम्र महज 25 साल थी.
हादसे की जानकारी देते हुए पुलिस ने कहा कि एक स्थानीय क्रिकेट टूर्नामेंट में गेंदबाजी करते समय एक 23 वर्षीय खिलाड़ी अचानक गिर पड़ा जिसके बाद उसकी मौत हो गई. बंजारा हिल्स इलाके में दो टीमों के बीच हो रहे क्रिकेट मैच के दौरान लॉयड एंथनी नामक खिलाड़ी गिर पड़ा. उसे अस्पताल ले जाया गया, जहां उसे मृत घोषित किया गया.
डॉक्टरों के मुताबिक, दिल का दौरा पड़ने के कारण खिलाड़ी की मौत हुई. सोशल मीडिया पर शनिवार को साझा किए गए वीडियो में एंथोनी को गेंदबाजी करते हुए देखा गया. वह अगली गेंद डालने के लिए दौड़ते समय अचानक गिर गया. एंथनी शहर के एक कॉलेज में काम करता था. वह अपने दोस्तों के साथ एक खुली जगह में क्रिकेट खेल रहा था.
अजीत तिवारी