LNJP के डॉक्टरों के साथ बदसलूकी, वीडियो जारी करके बताई पूरी आपबीती

दिल्ली के एलएनजेपी अस्पताल के डॉक्टरों ने एक वीडियो जारी करके बड़ा आरोप लगाया है. इनका आरोप है कि कैट एंबुलेंस के स्टाफ ने एक डॉक्टर से साथ हाथापाई की. साथ ही आरोप है कि महिला गार्ड के साथ हाथापाई भी की गई.

Advertisement
एलएनजेपी के डॉक्टरों के साथ बदसलूकी (फाइल फोटो-PTI) एलएनजेपी के डॉक्टरों के साथ बदसलूकी (फाइल फोटो-PTI)

ईशा गुप्ता

  • नई दिल्ली,
  • 23 अप्रैल 2020,
  • अपडेटेड 4:22 PM IST

  • डॉक्टर ने वीडियो जारी करके बताई पूरी आपबीती
  • कैट्स ने मांगी माफी, डॉक्टर नहीं करेंगे शिकायत

दिल्ली के एलएनजेपी अस्पताल में कोरोना से बड़ी जंग लड़ी जा रही है. वहीं के डॉक्टरों ने एक वीडियो जारी कर बड़ा आरोप लगाया है. इनका आरोप है कि कैट स्टाफ ने एक डॉक्टर से साथ हाथापाई की.साथ ही महिला गार्ड के साथ हाथापाई भी की गई. इस घटना से डॉक्टर नाराज हैं.

Advertisement

वीडियो में डॉक्टर ने कहा कि आज हमारे साथ एक घटना हुई है. कैट से दो लोग मरीज लेकर आए. हमने थोड़ा इंतजार करने के लिए कहा. उनसे सब्र नहीं हुआ, वह डॉक्टर के पास गए. अपना मास्क निकालकर वह डॉक्टर के काफी करीब आ गए. जब डॉक्टर ने सोशल डिस्टेनसिंग की सलाह दी तो वह बहस करने लगे और कहा कि हमें कोरोना होगा तो आपको भी हम देंगे.

कोरोना पर फुल कवरेज के लि‍ए यहां क्ल‍िक करें

डॉक्टर ने आरोप लगाया कि जब कैट के स्टाफ को समझाने की कोशिश की गई तो वह नहीं माने और बदसलूकी करने लगे. इस दौरान उन्होंने डॉक्टर पर हाथ भी उठा दिया. जिसने हाथ उठाया, वह फीमेल स्टाफ था, जो कैट्स में काम करता था. हमने महिला गार्ड को बुलाया तो कैट्स के पुरुष स्टाफ ने उनसे बदसलूकी और गाली-गलौज की.

Advertisement

इस बाबत डॉक्टरों ने डायरेक्टर और सीएमओ से लिखित शिकायत भी की थी, लेकिन बाद में कैट्स की ओर से माफी मांगने के बाद इसकी पुलिस में शिकायत नहीं दर्ज कराई गई है. रेजिडेंट्स डॉक्टर एसोसिएशन के अध्यक्ष पारव मित्तल ने कहा कि वे आधिकारिक शिकायत दर्ज नहीं करा रहे हैं, क्योंकि कैट्स की ओर से माफी मांग ली गई है.

खैर, लगता है 7 साल की सजा वाला कानून भी स्वास्थ्य कर्मियों के खिलाफ हमला करने वालों के दिलों में खौफ नहीं बिठा पा रहा. तभी जान बचाने वाले कोरोना वॉरियर्स पर हमले थमने का नाम नहीं ले रहे.

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement