दुनिया भर में वैश्विक महामारी कोरोना वायरस का प्रकोप थमने का नाम नहीं ले रहा है. दुनिया में कोविड 19 से अब तक लाखों लोगों की मौत हो चुकी है. भारत में भी हर दिन कोरोना का संक्रमण बढ़ता ही जा रहा है. लेकिन विश्व स्वास्थ्य संगठन (डब्ल्यूएचओ) का कहना है कि पालतू जानवर से कोरोना वायरस के फैलने का खतरा बेहद कम है.
के फैलने के साथ इससे जुड़े मिथक भी खूब फैल रहे हैं. कभी कहा जा रहा है कि ये खतरनाक वायरस आपके जानवरों को भी संक्रमित कर सकता है. तो कभी कहा जा रहा है जानवरों के द्वारा ये वायरस आपके शरीर में प्रवेश कर सकता है.
की चीफ वैज्ञानिक सौम्या स्वामीनाथन ने जिनेवा में कहा कि कई जानवर भी इस बीमारी से ग्रसित हुए हैं. लेकिन पालतू जानवर से इसका फैलाना मुश्किल है.
पालतू जानवरों से नहीं फैलता है कोरोना
उन्होंने कहा कि पालतू जानवरों से किसी इंसान में कोरोना के फैलने का खतरा बेहद कम होता है. लेकिन पहले कहा जा रहा था जानवर से ही इंसान के अंदर कोरोना आया है. सामान्य तौर पर चमगादड़ और पैंगोलिन का नाम लिया जा रहा है.
aajtak.in