कांग्रेस को नहीं पता कब लौटेंगे राहुल गांधी, 19 को है किसान रैली

कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी करीब दो महीने से छुट्टी पर चल रहे हैं. पहले बताया गया कि वह 15 अप्रैल को वापसी करेंगे. लेकिन जब इस बारे में पार्टी प्रवक्ता अजय माकन से पूछा गया तो उन्होंने कहा, 'पता नहीं, जब हमें पता चलेगा, हम आपको बता देंगे.'

Advertisement
कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी

aajtak.in

  • नई दिल्ली,
  • 14 अप्रैल 2015,
  • अपडेटेड 8:18 AM IST

कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी करीब दो महीने से छुट्टी पर चल रहे हैं. पहले बताया गया कि वह 15 अप्रैल को वापसी करेंगे. लेकिन जब इस बारे में पार्टी प्रवक्ता अजय माकन से पूछा गया तो उन्होंने कहा, 'पता नहीं, जब हमें पता चलेगा, हम आपको बता देंगे.'

इससे पहले खबरों में कहा गया था कि कांग्रेस उपाध्यक्ष की 15 अप्रैल को छुट्टी से वापस लौटने की उम्मीद है. बुधवार को उनके राजनीतिक जीवन से अस्थाई ब्रेक के 55 दिन पूरे हो जाएंगे. कांग्रेस के नेता पहले ही यह घोषणा कर चुके हैं कि राहुल गांधी 19 अप्रैल को दिल्ली के रामलीला मैदान में पार्टी द्वारा आयोजित किसान रैली को संबोधित करेंगे.

Advertisement

कांग्रेस की यह रैली लोकसभा के बजट सत्र का दूसरा हिस्सा शुरू होने के एक दिन पहले आयोजित हो रही है. राहुल बजट सत्र के पूरे पहले हिस्से में संसद से अनुपस्थित रहे थे.

-इनपुट भाषा से

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement