उत्तर भारत में ठंड का प्रकोप, UP में पांच की मौत

उत्तर भारत के कई हिस्सों में तापमान शून्य से कम पर पहुंचने के साथ ठंड का प्रकोप बढ़ गया है और इसके चलते उत्तर प्रदेश में पांच लोगों की मौत हो गई.

Advertisement
Delhi weather Delhi weather

aajtak.in

  • नई दिल्ली,
  • 17 दिसंबर 2014,
  • अपडेटेड 6:41 AM IST

उत्तर भारत के कई हिस्सों में तापमान शून्य से कम पर पहुंचने के साथ ठंड का प्रकोप बढ़ गया है और इसके चलते उत्तर प्रदेश में पांच लोगों की मौत हो गई.

साथ ही कोहरे की वजह से कई हिस्सों में यातायात तंत्र प्रभावित हुआ. दिल्ली में न्यूनतम तापमान 9 डिग्री जबकि अधिकतम 19.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया. शहर में सुबह 8:30 बजे तक पिछले 24 घंटे में 13.3 मिलीमीटर बारिश दर्ज की गई. उत्तर प्रदेश में ठंड और कोहरे के चलते हुए हादसों की वजह से पिछले 24 घंटे में पांच लोग मारे गए. कुशीनगर में दो लोग ठंड से मारे गए जबकि महाराजगंज, गाजीपुर और इटावा में एक-एक लोग मारे गए.

Advertisement

राज्य के दूरदराज की जगहों पर हल्की बारिश और गरज होने के साथ तापमान में गिरावट आई. आगरा में तापमान में बड़ी गिरावट दर्ज की गई जबकि बरेली, झांसी, कानपुर और लखनऊ संभागों में भी तापमान में कमी देखी गई. राजस्थान के माउंट आबू में न्यूनतम तापमान 0.4 डिग्री सेल्सियस रहने के साथ सर्दी के मौसम की सबसे ठंडी रात रही और आज सुबह नक्की झील की ऊपरी परत जम गई.

उत्तर पश्चिम रेलवे के एक प्रवक्ता ने बताया कि उत्तर प्रदेश, पंजाब और हरियाणा में कोहरे की वजह से कई ट्रेनों के आगमन में देरी हुई जबकि कई ट्रेनें 50 मिनट से 10 घंटों की देरी से चल रही थीं. पंजाब और हरियाणा में कई जगहों पर भारी ठंड है. तीन डिग्री सेल्सियस के न्यूनतम तापमान के साथ अमृतसर सबसे ठंडी जगह रहा जबकि चंडीगढ़ में न्यूनतम तापमान 7.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया.

Advertisement

(इनपुट: भाषा)

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement