BJP 3 करोड़ परिवारों को समझाएगी CAA का मतलब, करेगी 250 प्रेस कॉन्फ्रेंस

नागरिकता संशोधन कानून के बारे में लोगों को समझाने के लिए भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) अगले 10 दिन तक व्यापक स्तर पर अभियान चलाने की योजना बनाई है.

Advertisement
CAA  के खिलाफ प्रदर्शन करते लोग (फोटोः पीटीआई) CAA के खिलाफ प्रदर्शन करते लोग (फोटोः पीटीआई)

पॉलोमी साहा

  • नई दिल्ली,
  • 21 दिसंबर 2019,
  • अपडेटेड 6:34 PM IST

  • अगले 10 दिन भाजपा चलाएगी व्यापक अभियान
  • घर- घर जाकर लोगों को देगी स्पष्ट जानकारी

नागरिकता संशोधन कानून के बारे में लोगों को समझाने के लिए भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) अगले 10 दिन तक व्यापक स्तर पर अभियान चलाने की योजना बनाई है. इसके लिए बीजेपी घर-घर जाएगी और लोगों को के बारे में बताएगी.

बीजेपी सूत्रों की मानें तो पार्टी के नेता नागरिकता संशोधन कानून के बारे में लोगों को जानकारी देने के लिए 250 प्रेस कॉन्फ्रेंस करेंगे. साथ ही हर जिले में नागरिकता संशोधन कानून के पक्ष में रैली और कार्यक्रमों का भी आयोजन किया जाएगा.

Advertisement

बीजेपी की योजना करीब 3 करोड़ परिवारों को नागरिकता कानून के संबंध में जानकारी देने की है. इससे पहले प्रधानमंत्री ने विपक्षी दलों पर नागरिकता कानून को लेकर झूठ फैलाने और प्रदर्शन के लिए लोगों को उकसाने का आरोप लगाया था.

बता दें कि भाजपा ने राजस्थान में इस कानून के समर्थन में रैली की थी, जिसमें कानून मंत्री रविशंकर प्रसाद ने भी शिरकत की थी. इस दौरान कई नेताओं ने पार्टी के कार्यकर्ताओं से इस कानून के समर्थन में सड़क पर उतरने की अपील की थी.

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement