Central Industrial Security Force (CISF) ने Constable (Fire) के पदों पर वैकेंसी निकली है. इन पदों के लिए इच्छुक और योग्य उम्मीदवार 11 जनवरी, 2018 तक आवेदन कर सकते हैं. आवेदन से जुड़ी जानकारी नीचे दी गई हैं.
पदों के नाम
constable (Fire)
पदों की संख्या
कुल 332 पदों के लिए आवेदन मांगे गए हैं.
पे-स्केल
21700 से 69100 रुपये.
योग्यता
इन पदों पर आवेदन करने के लिए उम्मीदवार ने किसी भी मान्यता प्राप्त संस्थान से साइंस सब्जेक्ट में 12वीं कक्षा पास और ग्रेजुएशन की डिग्री ली हो.
आयु सीमा
11.01.2018 तक उम्मीदवारों की न्यूनतम आयु 18 और अधिकतम आयु 23 साल के बीच होनी चाहिए.
चयन प्रक्रिया
उम्मीदवारों का चयन शारीरिक मानक टेस्ट (PST), शारीरिक क्षमता परीक्षण (PET), मेडिकल परीक्षा और लिखित परीक्षा के आधार पर किया जाएगा.
जॉब लोकेशन
ऑल इंडिया
अंतिम तिथि
11 जनवरी 2018
कैसे करें आवेदन
आवेदन करने के इच्छुक उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट cisfrectt.in पर जाकर आवेदन कर सकते हैं.
अनुज कुमार शुक्ला