50 अंतरराष्ट्रीय गोल करने वाले पहले भारतीय बने सुनील छेत्री

गुआम के खिलाफ फीफा विश्वकप क्वालीफायर्स में भारतीय स्ट्राइकर सुनील छेत्री ने अपने करियर का 50वां अंतरराष्ट्रीय गोल दागा. ऐसा करने वाले पहले भारतीय बने.

Advertisement
सुनील छेत्री,नीली जर्सी (फाइल फोटो) सुनील छेत्री,नीली जर्सी (फाइल फोटो)

aajtak.in

  • तामुनिंग: गुआम,
  • 16 जून 2015,
  • अपडेटेड 8:17 PM IST

विश्व कप क्वालीफायर्स में भारतीय टीम के अपने से कम रैंकिंग वाली गुआम से 1-2 से हारने के कारण भारतीय फैंस भले ही इस मैच को याद ना रखना चाहें. लेकिन भारतीय स्ट्राइकर सुनील छेत्री ने इसी मैच में अपने करियर का 50वां अंतरराष्ट्रीय गोल दागकर नया रिकॉर्ड बनाया ये बात तो उन्हें याद रखनी ही पड़ेगी.

छेत्री ने मैच के अतिरिक्त समय में गोल किया जो कि उनके करियर का 50वां गोल था. वह भारत की तरफ से 50 गोल करने वाले पहले खिलाड़ी बन गये हैं. पूर्व कप्तान बाइचुंग भूटिया 107 मैचों में 42 गोल के साथ दूसरे और पूर्व स्ट्राइकर आईएम विजयन 79 मैचों में 40 गोल करके तीसरे स्थान पर हैं.

Advertisement

देश के लिए 50 गोल करने का क्या महत्व है इसका अंदाजा आप इसी बात से लगा सकते हैं कि लिटिल मैजीशियन मेसी भी अबतक अर्जेंटीना के लिए गोलों का पचासा नहीं मार पाए हैं. मेसी ने अबतक अर्जेंटीना के लिए 46 गोल किए हैं.

इनपुट भाषा

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement