सेंट्रल बोर्ड ऑफ सेकेंडरी एजुकेशन यानी CBSE ने कक्षा 10वीं का रिजल्ट जारी कर दिया है. दिल्ली के 78.09% छात्र ही पास हो पाए हैं. यह तीसरा साल है जब 10वीं के परिणाम में दिल्ली का स्तर गिरा है.
पिछले साल के मुकाबले दिल्ली के नतीजों में 13.6% की तेज गिरावट देखी गई है. यह तीसरी बार है जब 10वीं बोर्ड में दिल्ली का प्रदर्शन खराब हुआ है. 10 राज्यों में दिल्ली 9वें स्थान पर है. पिछले साल ओवरऑल पास होने वाले बच्चों की संख्या 91.76% थी. वहीं उससे पहले साल 2013 में दिल्ली ने 98.40% का रिजल्ट दिया था.
गौरतलब है कि पहले ये खबरें आ रही थीं कि रिजल्ट 31 मई को जारी किया जा सकता है. पर सीबीएसई ने प्रेस नोट जारी कर यह जानकारी दी है कि क्लास 10वीं के रिजल्ट शनिवार, 3 जून को सुबह 10 बजे जारी किए जाएंगे. हालांकि रिजल्ट सुबह 10 बजे जारी नहीं किए गए.
रिजल्ट का इंतजार छात्र और अभिभावक सुबह से ही कर रहे थे पर रिजल्ट दोपहर में जारी किए गए.
ऐसे चेक करें रिजल्ट
- ऑफिशियल वेबसाइट पर जाएं.
- Secondary School Examination (Class X) Results 2017 लिंक पर क्लिक करें.
- रोल नंबर डालें, अपना डेट ऑफ बर्थ और स्कूल का नंबर एंटर करें.
- सब्मिट करें. आपके स्क्रीन पर रिजल्ट दिखने लगेगा.
- प्रिंटआउट लेकर रख लें.
बता दें कि सीबीएसई ने क्लास 12th के नतीजे रविवार को जारी किया था, जिसमें 12वीं की परीक्षा देने वाले 82.02 फीसदी बच्चे पास हुए. साल 2016 में 12वीं में 83.5 प्रतिशत बच्चे पास हुए थे.
इन वेबसाइट्स पर भी आप रिजल्ट देख सकते हैं-
results.nic.in
cbseresults.nic.in
cbse.nic.in
स्टूडेंट्स NIC और MTNL के इन फोन नंबर्स के जरिए भी अपना रिजल्ट जान सकते हैं. IVRS के जरिए रिजल्ट देखा जा सकेगा.National Informatics Centre: 011 - 24300699MTNL: 011 -28127030
वंदना भारती