CBSE 10th Results: बोर्ड से हुआ ये स्‍पेलिंग एरर, ट्विटर पर उड़ा मजाक

सेंट्रल बोर्ड ऑफ सेकेंडरी एजुकेशन यानी CBSE ने कक्षा 10वीं का रिजल्‍ट तो जारी कर दिया, पर उससे एक स्‍पेलिंग मिस्‍टेक हो गई. जानिए क्‍या है पूरा मामला...

Advertisement
कक्षा 10 के नतीजे जारी कक्षा 10 के नतीजे जारी

सेंट्रल बोर्ड ऑफ सेकेंडरी एजुकेशन यानी CBSE ने कक्षा 10वीं का रिजल्‍ट जारी कर दिया है. पर रिजल्‍ट जारी करने की जल्‍दबाजी में बोर्ड ने स्‍पेलिंग गलत लिख दी.

हुआ ये कि रिजल्‍ट आज सुबह 10 बजे जारी किया जाना था. पर जब 12 बजे तक जारी नहीं किया गया तो लोगों ने ट्विटर पर बोर्ड की खिल्‍ली उड़ानी शुरू कर दी.

Advertisement


इसके बाद शायद बोर्ड ने किसी जल्‍दबाजी में रिजल्‍ट जारी किया. तभी तो रिजल्‍ट जारी करते समय उससे ये स्‍पेलिंग मिस्‍टेक हो गई.

आप भी देखिए COMING की ये गलत स्‍पेलिंग-

इसके बाद फिर से ट्विटर पर ये मामला उछल गया है. फिर तुरंत ही बोर्ड ने अपनी गलती को ठीक करते हुए स्‍पेलिंग ठीक कर दी है.

लोग थे नाराज
सुबह से ही रिजल्‍ट के इंतजार में बैठे लोग इस बात से नाराज थे कि तय समय पर रिजल्‍ट जारी क्‍यों नहीं किया गया. इसका रिएक्‍शन ट्विटर पर दिखा, जहां माता-पिता से लेकर बच्‍चों तक ने अपने अंदाज में भड़ास निकालनी शुरू कर दी थी.

ऐसे चेक करें रिजल्‍ट
- ऑफिशियल वेबसाइट पर जाएं.
- Secondary School Examination (Class X) Results 2017 लिंक पर क्लिक करें.
- रोल नंबर डालें.
- सब्मिट करें. आपके स्‍क्रीन पर रिजल्‍ट दिखने लगेगा.
- प्रिंटआउट लेकर रख लें.

Advertisement


बता दें कि सीबीएसई ने क्लास 12th के नतीजे रविवार को जारी किया था, जिसमें 12वीं की परीक्षा देने वाले 82.02 फीसदी बच्चे पास हुए. साल 2016 में 12वीं में 83.5 प्रतिशत बच्चे पास हुए थे.

इन वेबसाइट्स पर भी आप रिजल्‍ट देख सकते हैं-
results.nic.in
cbseresults.nic.in
cbse.nic.in

स्‍टूडेंट्स NIC और MTNL के इन फोन नंबर्स के जरिए भी अपना रिजल्‍ट जान सकते हैं. IVRS के जरिए रिजल्‍ट देखा जा सकेगा.
National Informatics Centre: 011 - 24300699 MTNL: 011 -28127030

ये भी पढ़ें

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement