रांची में ब्यूटी कॉन्टेस्ट के बहाने लड़कियों के यौन शोषण का आरोप

झारखंड की राजधानी रांची में कास्टिंग काउच का एक सनसनीखेज मामला सामने आया है. ब्यूटी कॉन्टेस्ट के बहाने लड़कियों का यौन शोषण करने के आरोपी सुनील सिंह को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है.

Advertisement
Symbolic Image Symbolic Image

aajtak.in

  • रांची,
  • 10 फरवरी 2015,
  • अपडेटेड 5:33 PM IST

झारखंड की राजधानी रांची में कास्टिंग काउच का एक सनसनीखेज मामला सामने आया है. ब्यूटी कॉन्टेस्ट के बहाने लड़कियों का यौन शोषण करने के आरोपी सुनील सिंह को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है.

पटना के रहने वाले सुनील सिंह के साथ उसकी सहयोगी यामिनी को भी पुलिस ने फिलहाल हिरासत में लिया है. इनके ख‍िलाफ राज्य महिला आयोग में शिकायत की गई थी. पुलिस ने आरोपियों को रांची के रॉक गार्डन से उस वक्त हिरासत में लिया, जब ये लोग कुछ लड़कियों के साथ फोटो शूट कर रहे थे.

Advertisement

सुनील सिंह और यामिनी के ख‍िलाफ बीते सोमवार को प्रिया झा नाम की युवती ने राज्य महिला आयोग में शिकायत की थी, जिसमें कहा गया था कि ये दोनों ब्यूटी कॉन्टेस्ट के बहाने फोटो शूट करके इसका इस्तेमाल गलत कामों के लिए किया करते हैं.

आरोप के मुताबिक, बीते छह महीने से आरोपी सुनील और यामिनी रांची में लड़कियों को ब्यूटी कॉन्टेस्ट के लिए बुलाया करते थे. लड़कियों से वादा किया जाता था कि वे उन्हें 'मिस इंडिया' बनवा देंगे. इस काम के लिए चार-पांच लड़कियों को चुना जाता था, फिर कम कपड़ों में शूटिंग की जाती थी. कम कपड़ों वाली फोटो का एमएमएस बनाकर वे युवतियों को ब्लैकमेल किया करते थे.

महिला आयोग की अध्यक्ष महुआ माजी और सदस्य किरण कुमारी ने झारखंड के डीजीपी राजीव कुमार से इस बारे में कड़ी कार्रवाई करने को कहा है.

Advertisement

पीड़िता प्रिया झा ने बताया, 'मुझसे कहा गया कि इस काम के लिए तैयार होगी, तभी आगे बढ़ोगी' राज्य महिला आयोग की अध्यक्ष महुआ माजी ने कहा कि अगर इनका आरोप सही है, तो दोषियों के ख‍िलाफ तुरंत कार्रवाई की जाए.

बताया जा रहा है कि आरोपियों ने इससे पहले भी मॉडल बनाने का सब्जबाग दिखाकर झारखण्ड की आदिवासी युवतियों को भी झांसे में लिया था. इस सिलसिले में रांची के महिला थाने में मामला दर्ज किया गया है. पुलिस मामले की तहकीकात में जुट गई है.

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement