ब्रैथवेट-सैमुअल्स ने की एक दूसरे की जमकर तारीफ

ब्रेथवेट ने कहा, ‘ईश्वर का शुक्रिया अदा करता हूं लेकिन मर्लन ने बेहतरीन पारी खेली. उसने जिम्मेदारी संभाली. मैं यह नहीं बता सकता कि यह कितनी बेहतरीन पारी थी. मुझे खुशी है कि पहले अंडर-19 टीम विश्व चैंपियन बनी, फिर महिलाएं और अब हम.’

Advertisement
मर्लन सैमुअल्स और कार्लोस ब्रैथवेट रहे जीत के नायक मर्लन सैमुअल्स और कार्लोस ब्रैथवेट रहे जीत के नायक

सूरज पांडेय

  • कोलकाता,
  • 04 अप्रैल 2016,
  • अपडेटेड 11:28 AM IST

आखिरी ओवर में चार छक्के लगाकर वेस्टइंडीज को वर्ल्ड टी20 का खिताब दूसरी बार दिलाने वाले कार्लोस ब्रैथवेट ने मर्लन सैमुअल्स की जमकर तारीफ की. तो वहीं मर्लन ने कहा कि हमने दिखा दिया कि हम जीत के लिए किसी एक खिलाड़ी पर निर्भर नहीं हैं.


अपनी धांसू पारी के बारे में ब्रेथवेट ने कहा, ‘ईश्वर का शुक्रिया अदा करता हूं लेकिन मर्लन ने बेहतरीन पारी खेली. उसने जिम्मेदारी संभाली. मैं यह नहीं बता सकता कि यह कितनी बेहतरीन पारी थी. मुझे खुशी है कि पहले अंडर-19 टीम विश्व चैंपियन बनी, फिर महिलाएं और अब हम.’

Advertisement


कोलकाता के ईडन गार्डन्स में हुए वर्ल्ड टी20 के फाइनल मैच के ‘मैन ऑफ द मैच’ सैमुअल्स ने जीत के बाद कहा कि टीम अब किसी एक खिलाड़ी पर निर्भर नहीं है. उन्होंने कहा, ‘मैं फाइनल्स के बारे में जानता हूं. इंग्लैंड के खिलाड़ियों का पूरा सम्मान करते हुए मैं कहना चाहता हूं कि हम अपनी मजबूती से आगे बढ़ना चाहते हैं. यदि हमें अच्छी शुरुआत मिलती तो मैं उसे आगे बढ़ाता. हमने शुरू में विकेट गंवाए और मुझे पारी संवारनी पड़ी.’

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement